फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   kidnappers cut down the tongue of a man

जीभ काटकर पशु कारोबारी को घर के बाहर फेंका

Tue, 26 Jan 2016 06:19 AM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 06:19 AM IST
विज्ञापन
kidnappers cut down the tongue of a man

शहर से सटे गांव शेखपुरा कदीम से एक माह पहले लापता हुए पशु कारोबारी की जीभ काटकर अपहरणकर्ता घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। कारोबारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी पशु कारोबारी रहमान (25) एक माह पूर्व घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। रविवार की सुबह इस्लाम अपने घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


उसकी जीभ कटी हुई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने रहमान का अपहरण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग की गई है

kidnappers cut down the tongue of a man

रहमान उन लोगों के साथ पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता था। आरोपियों की तरफ रहमान का कुछ पैसा था। इसी के चलते आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और जीभ काटकर घर के बाहर फेंक गए। परिजनों ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

उधर, देहात कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र का कहना है कि लापता पशु व्यापारी के साथ हुआ हादसा गंभीर है। इस मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की पड़ताल के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed