एकतरफा प्यार में चाकू घोंपा, भतीजी भी ले उड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सूर्यप्रकाश वजनघाटे पर पहले से चोरियों के कई मामले दर्ज हैं और पिछले कुछ महीनों से वो अपनी चिकन की दुकान चला रहा था।
गोधनी के रेलवे कॉलोनी के नजदीक म्हाड़ा कॉलोनी में रहने वाली सुनीता को वो रोज वहां से आते जाते देखता था और तभी उसे अपना दिल दे बैठा।
पुलिस ने भतीजी के अगवा हो जाने पर जब अपनी जांच शरू की तो पाया कि सुनीता बीते कुछ दिनों में सूर्यप्रकाश की दोस्त बन गई थी। लेकिन दोस्ती का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका और बीए में पढ़ने वाली सुनीता ने सूर्यप्रकाश को मिलना कम कर दिया।
फिर एक दिन सूर्यप्रकाश अचानक ही सुनीता के घर घुस आया और उससे अपने साथ भागकर शादी करने के लिए कहा।
सुनीता ने जब सूर्यप्रकाश की इस इच्छा को मानने से इंकार की दिया तो आरोपी ने सुनीता के पेट में चाकू घोंप दिया और उसकी ढ़ाई साल की भांजी को बाइक से अगवा कर फरार हो गया।
सुनीता ने मामले को लेकर पुलिस की मदद ली। पुलिस ने सुनीता की भांजी को ढूंढ़ लिया है लेकिन सूर्यप्रकाश की खोज अभी जारी है।