फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Jealous teen killed pregnant woman and cut unborn baby out of her womb

मां बनने के लिए पेट काटकर चुराया बच्चा

Tue, 23 Dec 2014 05:05 PM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
Jealous teen killed pregnant woman and cut unborn baby out of her womb

गर्भपात कराने के बाद दूसरी महिला को गर्भवती देखना उसे बर्दाश्त नहीं था इसलिए वह हैवान बन गई। आरोपी महिला ने पलक झपकते ही एक साथ दो जिंदगियां छीन लीं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गर्भपात कराने के बाद पछतावे से भरी आरोपी महिला ने दूसरी महिला का पेट काटकर बच्चा चुराने की कोशिश की। इसके लिए उसने पहले पीड़िता महिला पर हमला करके उसे मार डाला और फिर उसका पेट काटकर बच्चे को बाहर निकाला।
विज्ञापन


मामला मैक्सिको के रेयनोसा शहर का है। 17 साल की आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हालांकि आरोपी महिला इस कांड के बाद साफ बच सकती थी लेकिन उसकी एक छोटी सी भूल ने उसे बेनकाब कर दिया।

फेसबुक के जरिए हुई थी पहचान

Jealous teen killed pregnant woman and cut unborn baby out of her womb

मिरर के अनुसार, पीड़िता नैथली कार्टस लिओन (20) फेसबुक पर नर्सरी से जुड़ी चीजें खोज रही थी तभी उसकी पहचान ग्यूडाल्युप सालिंस हरनांडेज (17) से हुई। जिसके बाद दोनों के बीच ऑनलाइन बातचीत‌ शुरू हो गई।

फेसबुक पर बातचीत के बाद आठ माह की गर्भवती नैथली ने सालिंस से मिलने का फैसला किया और उसके घर पहुंच गईए लेकिन वहां पहुंचते ही चीजें बदल गईं और सालिंस ने उस पर हमला बोल दिया।

उसने धारदार हथियार से उस पर कई वार किए जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके पेट और गर्भाशय को काटकर बच्चे को बाहर निकाला। हालांकि तब तक बच्चे की भी मौत हो चुकी थी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब नैथली घर से लापता हो गई, लेकिन इस बीच आरोपी लड़की बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंच गई और अपना बच्चा होने का दावा करने लगी।

विज्ञापन

गर्भ में ही मर गया था बच्चा

Jealous teen killed pregnant woman and cut unborn baby out of her womb

दरअसल, आरोपी की बातों से डॉक्टरों को भरोसा हो गया कि वह बच्चे की असली मां नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे की मौत प्राकृतिक नहीं है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की मौत मां के पेट में ही दम घुटने से हुई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने पूरा हाल बयां कर दिया। उसने बताया कि कैसे उसने नैथनी का कत्ल किया है। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की लाश बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़की का किसी के साथ प्रेम संबंध था। इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध बने जिससे वह गर्भवती हो गई। लेकिन उसने बच्चे से मुक्त‌ि पाने के लिए गर्भपात करा लिया।

हालांकि कुछ दिन बाद ही उसे अपने किए पर पछतावा हुआ तो उसने दूसरे बच्चे को अपना बताने की साजिश रची और इसके लिए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed