फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Jawan shoots himself for being Accused for Murder

हत्या के आरोप से दुखी जवान ने की खुदकुशी

Tue, 04 Nov 2014 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Nov 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
Jawan shoots himself for being Accused for Murder

आर्मी के एक 32 वर्षीय लांस नायक ने एक 11 वर्षीय किशोर की हत्या का आरोप लगने पर खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन


यह मामला हैदराबाद का है जहां मुस्तफा नाम के एक 11 वर्षीय बच्चे ही हत्या मेंहदीपट्टनम गैरीसन में कर दी गई थी। हत्या के संबंध में लांस नायक से पूछताछ की गई जिससे उसने तनाव में आकर खुद को गोली मार ली।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, विशाखापट्टनम के निकट के रहने वाले लांस नायक बी अप्पलराजू ने अपनी साथी की इंसास राइफल से शौचालय में जाकर गाली मार ली।

लांस नायक ने टॉयलेट के कमोड में बैठ कर अपनी ठुड्डी पर गोली मारी जिससे गोली जवान के सिर को पार कर निकल गई।

ड्यूटी पर लेट पहुंचा था जवान

Jawan shoots himself for being Accused for Murder

रिपोर्ट के अनुसार, गोली की आवाज सुन पास मौजूद कर्मचारी टॉयलेट की ओर दौड़े तो लांस नायक को अचेत अवस्‍था में जमीन पर पड़ा देखा।

इसके बाद कर्मचारियों ने वहां पर मौजूद अधिकारियों को बुलाया और जवान को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में जवान को सुबह करीब 5:40 पर मृत घोषित कर दिया गया।

इससे पहले जवान आर्मी की एक क्यूआरटी टीम का हिस्सा थे। लांस नायक को सोमवार को शाम की शिफ्ट सात बजे ड्यूटी पहुंचना था लेकिन वह एक घंटे लेट थे जिससे उन्हें उनकी स‌र्विस राइफल नहीं दी गई थी।

लेकिन जवान अपने साथियों के साथ ड्यूटी करता रहा सुबह अचानक दूसरे सा‌थियों के तंबू में जाकर एक राइफल उठा लाया और फिर उससे खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवान की पत्नी का पुलिस पर गंभीर आरोप

Jawan shoots himself for being Accused for Murder

जवान की आत्महत्या को लेकर अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ। इस मामले पर खास बात यह भी है कि 11 वर्षीय किशोर की हत्या के संदर्भ में करीब 70 लोगों से पूछताछ की जिनमें से एक यह जवान भी था।

वहीं जवान के परिवार वालों पर स्‍थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जवान की पत्नी अनसुइया का कहना है क‌ि पुलिस ने पूछताछ के दौरान उनके पति से दुर्व्यवहार किया है।

पुलिस ने उनसे रविवार को सुबह से लेकर देर रात तक पूछताछ की जिससे परेशान होकर उनके पति ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस ने इस तरह के बयानों को खारिज किया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने जवान से पूछताछ जरूर की है, लेकिन वह एक कानूनी कार्रवाई के तहत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed