फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   jamaican transgender dwayne jones beaten to death

लड़का बना लड़की, लोगों ने गाड़ी से कुचला

Mon, 12 Aug 2013 04:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Aug 2013 04:18 PM IST
विज्ञापन
jamaican transgender dwayne jones beaten to death

एक लड़का कुछ समय पहले अपना लिंग परिवर्तित करा लड़की बन गया था। इस पर उसके पिता ने उसे घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


उसके कुछ दिन बाद ही कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला किया और फिर गोली मार दी। उसके बाद उसे कार से रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

डेली मेल के अनुसार, घटना जमैका के 16 साल के ड्वेनी जोंस की है। लिंग परिवर्तन कराने के कारण स्कूल में उसे काफी परेशान किया जाता था। इस कारण उसने स्कूल छोड़ दिया।

जब वह एक स्ट्रीट-पार्टी में लड़की की तरह सज-संवर कर शामिल हुआ तो कुछ लोगों ने उसे पीटा, कई बार चाकू से हमले किए और गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि 22 जुलाई को घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हमलावरों को पहचानने से इंकार कर दिया।

घटना वाले दिन ड्वेनी जोंस जब अपने दो साथियों खलोए और केके के साथ देर रात दो बजे पहुंचा तो लोगों का ध्यान उस पर गया। उसी दौरान एक लड़की उससे मिली।

खलोए और केके के अनुसार, कुछ मिनट बाद लड़की के कुछ दोस्त वहां आए और ड्वेनी जोंस को घेरकर खड़े हो गए। उन्होंने उससे पूछा कि तुम पुरुष हो या महिला?

इसके बाद लड़की के दोस्त उससे झगड़ा करने पर उतारू हो गए। तभी लड़की ने उसे अपने साथ चलने को कहा। इस बीच उसके दोस्त ड्वेनी जोंस से छेड़छाड़ करने लगे। उसे गली में दौड़ाने लगे। उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


ड्वेनी जोंस के पिता उसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहते। उसके साथियों ने बताया कि उसके घरवाले उसके शव को भी लेने नहीं आए।

ड्वेनी जोंस मांटिएगो खाड़ी के उत्तरी तट पर खलोए और केके के साथ रहता था।

खलोए ने बताया कि वह घटना बहुत ही डरावनी थी। ड्वेनी जोंस को इस तरह देखना बहुत दुखद था। जीवन में पहली बार एक लड़की के तौर पार्टी में शामिल होना ही उसकी गलती साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed