फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   italian women ends life at a swiss clinic

बूढ़े होते चेहरे से थी परेशान, की खुदखुशी

Fri, 21 Feb 2014 12:59 PM IST
Updated Fri, 21 Feb 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
italian women ends life at a swiss clinic

क्या आप कभी मान सकते हैं कि किसी के खुदखुशी करने की वजह चेहरे पर आती झुर्रियां भी हो सकती है? इटली की रहने वाली

विज्ञापन

85 वर्षीय ओरिऐला कैजिनेलो को उनकी खूबसूरती पर ताउम्र गुमान था।

हैरान करने वाली बात ये है कि शारिरिक और मानसिक रूप से चुस्त और दुरूस्त कैजिनेलो का जीवन किसी और महिला की तरह ही सामान्य था। वो एक पेंशनर थी और अपना जीवन सही ढंग से बिता रहीं थी।

हर हफ्ते ब्यूटी पार्लर और स्पा जाने वाली कैजिनेलो अपनी सुंदरता को लेकर हमेशा गंभीर रहती थी।

दस हजार यूरोज देकर की खुदखुशी

italian women ends life at a swiss clinic

85 उम्र की कैजिनेलो अकेलेपन का भी शिकार थी। कैजिनेलो के दोस्त हमेशा उनकी खूबसूरती की तारीफें किया करते थे। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियों ने उन्हें और भी तनाव में डाल दिया था।

एक दिन अपने रिश्तेदारों से घूमने के बहाने वो शहर से बाहर गई और स्विटजरलैंड ‌स्थित बसेल में स्विस राइट टू डाई क्लिनिक में चली गई। यहां पहुंचकर उसने क्लिनिक में दस हजार यूरो देकर युथनेशिया या ‌फिर इच्छामृत्यु कर लिया।

जब बहुत दिल बीत जाने के बाद भी कैजिनेलो घर नहीं पहुंची तो उनके रिश्तेदारों को कुछ शक हुआ। उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी और कैजिनेलो की खोज शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर वो तो नहीं, डेथ सर्टिफिकेट पहुंचा

italian women ends life at a swiss clinic

कैजिनेलो को अपने आप को खत्म कर देने पर पूरा यकीन था और उसने ये किया भी। इटली में कैजिनेलो के रिश्तेदार उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे।

लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद उन्हें कैजिनेलो का डेथ सर्टिफिकेट मिला और उसपर लिखे मौत की वजह ने उन्हें हक्का बक्का छोड़ ‌दिया।

स्विस राइट टू डाई क्लिनिक एक ऐसा क्लिनिक है जहां ‌लोग अपनी जिंदगी से परेशान होकर उसे खत्म करने के लिए आते हैं। अब तक 200 से ज्यादा लोगों ने यहां इच्छामृत्यु ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed