फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   indrani and sanjeev khanna seated Sheena Bora’s body between them to go raigarh

जिंदा इंसान की तरह कार में लाश ले गई थी इंद्राणी

Tue, 01 Sep 2015 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Sep 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
indrani and sanjeev khanna seated Sheena Bora’s body between them to go raigarh

शीना हत्याकांड में आरोपियों से पूछताछ में मुंबई पुलिस को कई हैरान करने वाली जानकारियां मिली हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया है कि शहर में लगी नाकेबंदी के डर से इंद्राणी और संजीव खन्ना से शीना के शव को कार डिग्गी में रखकर नहीं बल्कि अपने बीच में बैठाकर फेंकने गए थे।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि दोनों प्रमुख आरोपियों इंद्राणी और संजीव खन्ना ने अपने बीच में कार की सीट पर शीना के शव को सीट में ऐसे रखा जैसे कोई जीवित व्यक्ति बैठा हो जिससे कि किसी को शक न हो कि वह मरी हुई है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, इंद्राणी और संजीव खन्ना ने एक किराए के वाहन में शीना के शव को मुंबई से रायगढ़ फेंकने ले गए। पुलिस के अनुसार जांच में यह भी पता चला है कि जब शीना के शव को कार की सीट में बैठाकर फेंकने ले जाया जा रहा था तब इंद्राणी शीना के सिर को अपने कंधे पर टिका रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का ये सीन पुलिस ने कोर्ट में बताया

indrani and sanjeev khanna seated Sheena Bora’s body between them to go raigarh

मुंबई ने पुलिस ने सोमवार को बांद्रा कोर्ट में पहली बार हत्या के दौरान आरोपियों द्वारा उठाया गया एक-एक कदम की जानकारी दी। पुलिस ने अदालत को बताया कि शीना की हत्या 24 अप्रैल 2012 को की गई थी। हत्या के बाद शीना के शव को सूटकेस में रखकर इंद्राणी के पति और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी के घर ले जाया गया।

वर्ली स्थित पीटर के घर की गैराज में कार खड़ी रही इसके बाद अगले दिन 25 अप्रैल को वहां इंद्राणी, संजीव खन्ना और उस वक्त के इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर राय पहुंचे। ड्राइवर ने शीना के शव को सूटकेश से निकालकर कार की सीट में रखा और फिर तीनों तीन घंटे के सफर के लिए तैयार हुए।

इसके पेन इलाके में घोगडे खुर्द में पहुंचने के बाद शीना के शव को दोबारा कार से निकालकर सूटकेस में भरकर कार की डिग्गी में रखा गया था। पुलिस ने इस घटना से जुड़े साक्ष्य भी अदालत में पेश किए।

गौरतलब है कि शीना की हत्या के आरोप में शीना की मां इंद्राणी, सौतेले पिता संजीव खन्ना और इंद्राणी के पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय अभी पुलिस हिरासत में हैं। ड्राइवर श्यामवर राय पर शीना के भाई मिखाइल की हत्या का प्रयास करने का भी आरोप है क्योंकि उसने मिखाइल को नशीना पदार्थ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed