{"_id":"2fba46afe7eca9946b3a93e80295277a","slug":"indore-ward-boy-abducted-minor-girl-and-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डबॉय नहीं दरिंदा! नौंवी की छात्रा से 14 दिन रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
वार्डबॉय नहीं दरिंदा! नौंवी की छात्रा से 14 दिन रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Dec 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
इंदौर के एक अस्पताल के एक वार्डबॉय ने नौंवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा को अगवा कर उसे 14 दिनों तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसने कई बार उसकी अस्मत लूटी।
विज्ञापन
यह घटना सितंबर की है। लेकिन लड़की के परिजनों ने सोमवार को इस मामले की शिकायत की। जिसके बाद आजाद नगर थाने की पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी योगेश कोरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
टीओआई के अनुसार, परजिनों ने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर को रात लगभग 10.30 बजे योगेश ने पीड़िता को उसके स्कूल के बाहर से अगवा कर लिया था।
विज्ञापन
आरोपी ने पीड़िता को नंदा नगर के एक कमरे में लगभग दो सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा। उससे कई बार रेप किया। इस मामले को सार्वजनिक करने पर उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी।
दो सप्ताह की दरिंदगी के बाद आरोपी ने लड़की को छोड़ दिया। पीड़िता जैसे-तैसे घर पहुंची। सोमवार को उसने घरवालों को सारी घटना बताई।
पुलिस ने मामले को देर से बताने के बारे में पूछा तो लड़की ने बताया कि वह योगेश की धमकी से डर गई थी।