फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Indian Stalker Freed On The Pretext Of Bollywood

आशिकी में पड़कर विदेश में भी बॉलीवुड को किया बदनाम!

Wed, 04 Feb 2015 06:39 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
Indian Stalker Freed On The Pretext Of Bollywood

विदेशी धरती पर महिलाओं का पीछा करने वाले एक युवक की हरकत के चलते भारत और बॉलीबुड की इज्जत को झटका लगा है। पेशे से सिक्योरिटी गार्ड, 32 वर्षीय आरोपी ने महिलाओं कई बार महिलाओं का पीछा किया और जब उसे गिरफ्तार किया गया तो उसने इसके लिए बॉलीबुड को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


मामला तस्मानिया की राजधानी होबार्ट का है। संदेश बालिगा नाम का आरोपी तीन साल पहले तस्मानिया गया था। वह पढ़ाई के लिए वहां गया था।

वहां रहने के दौरान उसने एक महिला का करीब 18 महीने तक पीछा किया जबकि दूसरी महिला को 4 महीने तक परेशान करता रहा। उसने इन घटनाओं का 2012-13 में अंजाम दिया। दरअसल, उस पर बॉलीवुड फिल्मों का गहरा असर था और उसे लगता था कि वह ऐसा करके महिला का दिल जीत लेगा।

विज्ञापन

खुद को बताने लगा महिला का प्रेमी

Indian Stalker Freed On The Pretext Of Bollywood

शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान पता चला कि आरोपी ने न सिर्फ महिलाओं का पीछा किया बल्कि उसने लोगों के बीच खुद को उनका प्रेमी बताना शुरू कर दिया।

सुनवाई के दौरान वकील ने कोर्ट में कहा कि भारतीयों के लिए यह आम बात है और वहां लोग ऐसे ही महिलाओं को आकर्षित करते हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि सांस्कृतिक विभिन्नता की वजह से वह अपने अपराध की गंभीरता को समझ नहीं पाया।

कोर्ट ने आरोपी के करियर को ध्यान में रखते हुए उसे सजा से मुक्त कर दिया और चेतावनी दी कि वह आगे चलकर महिलाओं के प्रति ऐसा व्यवहार बिल्कुल नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed