फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Impact of Amar Ujala's News, Police officer suspended for taking bribe

अमर उजाला की खबर का असर, नप गए रिश्वत लेने वाले दरोगा जी

Fri, 12 Feb 2016 03:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 12 Feb 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
Impact of Amar Ujala's News, Police officer suspended for taking bribe

यूपी के बिजनौर में अपराध की धारा हटाने और बाप-बेटे के विवाद में समझौता कराने के नाम पर एक व्यक्ति से रिश्वत लेने वाले नांगल थाने के दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर रिश्वत का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं एसपी ने बताया कि आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


नांगल थाने के गांव पुंडरीकला निवासी राम कुमार का 25 जनवरी को अपने बेटे सुनील से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। सुनील ने रामकुमार को फावड़े से प्रहार करके घायल कर दिया था और देशी बंदूक से फायर भी किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने देशी बंदूक के साथ सुनील को दबोच लिया था। सुनील का 25 आर्म्स एक्ट में चालान हुआ था। सुनील जमानत पर जेल से बाहर आया। नांगल थाने में तैनात दरोगा विजय सिंह ने बाप बेटे में फैसला कराने और सुनील पर लगी धारा हटाने के नाम पर राम कुमार से 20 हजार रुपये मांगे। नांगल की एक मिठाई की दुकान पर दरोगा ने रामकुमार से रिश्वत के रूप में 15 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल

Impact of Amar Ujala's News, Police officer suspended for taking bribe

दरोगा की रिश्वत लेते हुए क्लीपिंग बना ली गई। मंगलवार को सोशल मीडिया पर रिश्वत का वीडियो वायरल हो गई था। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया।

अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से छापने के साथ रिश्वत लेते दरोगा के फोटो भी छापे थे। एसपी सुभाष सिंह बघेल ने एसपी सिटी राममोहन सिंह को इस मामले की जांच सौंप दी। बुधवार को दरोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया था।

बृहस्पतिवार को नांगल थाने में दरोगा विजय सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7/13 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नांगल थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा ने दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है। एसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed