{"_id":"8ea7e449c4d8ac1402622a1fb0d4453c","slug":"husband-wife-murder-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसी लव मैरिज? बीवी मारी, बैग में डाली","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कैसी लव मैरिज? बीवी मारी, बैग में डाली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Nov 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव से भागकर एक प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली। मां-बाप समेत सभी खिलाफ थे। दिल्ली में रहने लगे, लेकिन एक दिन प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। कारण बनी दूसरी शादी।
विज्ञापन
जिसके लिए गांव और परिवार का विरोध किया, उसका कत्ल कर शव बैग में भर दिया। शव को ठिकाने भी लगा दिया, लेकिन जिस कत्ल को राज बनाना चाहता था, उसका पर्दाफाश हो गया और पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और राहुल गाजियाबाद जिले के बहटा-हाजीपुर के रहने वाले हैं। गांव वालों के विरोध के बाद राहुल और पीड़िता ने गांव से भागकर प्रेम विवाह कर लिया था।
विज्ञापन
दोनों अंबिका विहार के मकान में रह रहे थे। कुछ दिन से राहुल के घरवाले उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। इसके लिए उसने युवती को मनाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा।
परिजनों ने 20 नवंबर को राहुल की शादी भी तय कर दी थी। इस पर राहुल ने 19 नवंबर को पीड़िता की हत्या कर दी। बाद में उसने शव को प्लास्टिक के बैग में डाल दिया। इसके बाद उसने अपने गांव में 20 नवंबर को दूसरी शादी कर ली।
पुलिस ने शनिवार देर रात को आरोपी को उसके घर से सोते हुए दबोच लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।