टूथपेस्ट में जहर देकर बीवी से छुटकारा चाहता था पति, 30 साल के लिए अंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेड और स्टेसी यूनिवर्सिटी में मिले थे। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। फ्रेड खूबसूरत जवान और एक शानदार फुटबॉल खिलाड़ी था। दोनों में प्यार हो गया और प्यार से शादी हो गई। दोनों के तीन बच्चे हुए। दो लड़कियां और एक लड़का। सब कुछ ठीक चल था लेकिन फिर न जाने किसकी नजर लगी और एक हंसता-खेलता परिवार बिखरने की कगार पर आ गया।
मिरर की खबर के मुताबिक अमेरिका के टेनेसी के कोलिअरविले में एक परिवार को पिता, पति और एक बेटे का खौफ सता रहा है। पत्नी बदहवास है कि जिसके 14 साल मोहब्बत के पल बिताए वहीं उसे मौंत की नींद सुलाने पर तुला है। अचंभे की बात ये भी है कि हैवान पति सलाखों के पीछे कैद है लेकिन वहां से भी बीवी मारने की कोशिशों को अंजाम दे चुका है।
39 वर्षीय फ्रेड ऑस्टन वर्टमैन को बीवी स्टेसी की हत्या करने के प्रयास के जुर्म में 30 साल कैद हुई है। चौकाने वाली बात ये है कि ये शख्स अपनी बीवी को मौत के घाट उतारने के लिए टूथपेस्ट में जहर मिलाकर मारने का अजीब तरीका आजमा चुका है।
बीवी स्टेसी और बच्चों ने टूथपेस्ट इस्तेमाल भी किया लेकिन अजीब अहसास होते ही उन्होंने पता लगाया तो पेस्ट में जहर होने की बात सामने आई।
पुलिस की जुगत से गुनहगार हुआ बेनकाब
स्टेसी की मानें तो उसने पति की बेवफाई से तंग आकर साल 2014 में तलाक के लिए आवेदन किया था। फ्रेड उसकी पीठ के पीछे उसे धोखा देता रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि वो उसके खून का प्यासा हो गया।
उसने खूनी इरादे को अंजाम देने के लिए टूथपेस्ट में जहर का सहारा लिया। फिर जेल जाने के बाद भी अंदर से ही उसकी हत्या करवाने की कोशिश की।
तब भी स्टेसी की बातों पर पुलिस को भी यकीन नहीं था, इसलिए टूथपेस्ट की जांच ने स्टेसी की बात को सही साबित कर दिया।
पुलिस ने पूरी हकीकत से पर्दा उठाने के लिए अंडरकवर एजेंट को जांच में इस्तेमाल किया और उसे कारगार में कैद फ्रेड का आदमी बनने के लिए कहा।
एजेंट आरोपी का भरोसा जीतने में कामयाब रहा और फ्रेड ने उस एजेंट को अपनी बीवी स्टेसी को मारने का काम सौंप दिया।
अब पुलिस को यकीन हो गया था कि स्टेसी अपनी पति के बारें सही कह रही थी।
जमानत न ले सके इसलिए एक अरब रखी रकम!
आखिरकार अदालत में लंबी जिरह के बाद फ्रेड को बीवी को तीन दफा मारने के प्रयास में दोषी माना गया और मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए उसे 30 साल कैद की सजा सुनाई गई।
लेकिन स्टेसी की चिंता अब भी यही है कि 30 साल बाद जब उसका पति रिहा होकर बाहर आएगा तब भी कहीं वो उसे और उसके बच्चों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। लेकिन स्टेसी को राहत इस बात की है कि तब तक उसके बच्चे 18 की उम्र पार कर जाएंगे यानी बालिग बच्चे ऐसे खतरों का सामना करना और खुद का बचाव करना सीख जाएंगे।
दिलचस्प बात ये भी है कि इस केस के ट्रायल के दौरान जमानत की रकम 10 मिलियन पाउंड यानी करीब एक अरब रुपए रखी गई ताकि कैसे भी पीड़िता को गुनहगार से बचाया जा सके।
बाद में फ्रेड ने गलती को स्वीकारते हुए स्टेसी और कोर्ट से रिहाई की गुहार लगाई लेकिन वो इसबार अदालत और बीवी का यकीन जीतने में नाकाम रहा।