फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   husband discovers his wife is cheating

पति के सोते ही प्रेमी को भेजती थी न्यूड तस्वीरें

Sat, 31 Jan 2015 01:15 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
husband discovers his wife is cheating

पत्नी की धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति ने अपना दुख सोशल मीडिया के जरिए लोगों से साझा किया है। उसने लाइव ब्लॉगिंग के जरिए अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच हो रही हर गतिविधि को लोगों के सामने जाहिर किया।

विज्ञापन


पत्नी के फोन पर उसके प्रेमी के मैसेज देखने के बाद उसका दिल टूट गया और वह काफी परेशान हो गया। इसके बाद उसने पत्नी की जासूसी के लिए एक प्राइवेट डिटेक्टिव को भी पैसे दिए।
विज्ञापन


'माई लाइफ सक्स नाउ' इस नाम से किए गए ब्लॉग के जरिए उसने अपनी दुख भरी कहानी सबके सामने बयां की। उसने बताया कि बीते शुक्रवार रात उसने पत्नी का फोन उठाया तो उसमें उसके प्रेमी के मैसेज मिले। उसने बताया कि उन दोनों ने आठ साल तक चले प्रेम संबंध के बाद एक दूसरे से शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैसेज पर डिस्कस करते थे सेक्स पोजीशन

husband discovers his wife is cheating

डेली मेल के मुताबिक, उसने अपने ब्लॉग में लिखा कि पत्नी का फोन देखते वक्त उसने यह भी देखा कि उन दोनों ने एक दूसरे को न्यूड तस्वीरें भी भेजी हैं। इन तस्वीरों को भेजने का समय रात 1 बजे से 4 बजे के बीच था, जब वह सो रहा होता था।

पीड़ित पति ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उसके सोने के बाद उसकी पत्नी ऐसी हरकतें करती थी। वे दोनों फोन पर सेक्स पोजीशन और दूसरी अंतरंग बातें करते थे और वीकेंड पर मिलने का प्लान भी तय करते थे।

उसने बताया कि सबूत के तौर पर उसने दोनों के बीच हुई बातचीत को अपने ईमेल पर भेज दिया। इसके बाद उसने पत्नी का फोन ऐसे रखा मानो उसने कुछ देखा ही नहीं। उसने ब्लॉग के जरिए लोगों से सवाल भी किया कि क्या वह उसे छोड़ दे या उसकी सच्चाई बयां करे।

बाथरूम से भेजती थी ऐसी तस्वीरें

husband discovers his wife is cheating

उसने ब्लॉग में लिखा कि उसकी पत्नी बाथरूम में जाकर प्रेमी को मैसेज भेज रही है और अपनी न्यूड तस्वीरें खींच रही है। उसने इन पलों को लाइव अपडेट किया।

उसने प्राइवेट डिटेक्टिव के जरिए पता किया कि उसका प्रेमी कौन है और वे कहां मिलते हैं। जिसके बाद उसने लोगों से शेयर भी किया वे कब कहां और कैसे मिल रहे हैं।

आखिरी बार उसने 18 जनवरी को ब्लॉग अपडेट किया था। उसने लिखा था कि वह काफी परेशान है और रोना चाहता है। उसने पुलिस से शिकायत करने की बात भी लिखी थी। हालांकि अभी ऐसा कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed