फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Humiliated over 'affair' with teacher, Mumbai girl attempts suicide

मशहूर कॉन्वेंट स्कूल की टीचर ने किया गंदा काम

Tue, 29 Jul 2014 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 29 Jul 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
Humiliated over 'affair' with teacher, Mumbai girl attempts suicide

एक मशहूर कॉन्वेंट स्कूल की शिक्षिका ने ऐसा काम किया जिससे यह पेशा तो बदनाम हुआ ही, एक छात्रा ने अपनी जान भी देने की कोशिश की।

विज्ञापन


मामला मायानगरी मुंबई का है। यहां मीरा रोड स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल की शिक्षिका ने कक्षा छह की एक छात्रा को इतना परेशान किया कि उसने आत्महत्या करने की ठान ली।

शिक्षिका ने स्कूल के ही एक अन्य शिक्षक के साथ उक्त छात्रा के प्रेम प्रसंग की बात उड़ाई जिससे छात्रा बहुत परेशान थी।

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया, 'बीते सप्ताह, स्कूल की एक शिक्षिका ने लड़की पर एक पुरुष शिक्षक के साथ लंबे समय से अफेयर का आरोप लगाया था।

प्रेम प्रसंग की बात से बहुत परेशान थी छात्रा

Humiliated over 'affair' with teacher, Mumbai girl attempts suicide

अन्य शिक्षकों व स्कूल के सहपाठियों के सामने गलत आरोप लगाए जाने से व्यथित छात्रा प्रिंसिपल के पास शिकायत करने के लिए पहुंची।

उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई करने की बजाय स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों ने उसे ही डांटा और कहा कि वह दोषी है।

यह बात स्कूल में फैल गई और छात्रा के कई साथियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इससे वह काफी व्यथित हो गई और अवसाद में चली गई।

शुक्रवार को जब वह घर पर अकेली थी तब उसने आत्महत्या करने कोशिश में फिनाइल पी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के पांच शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज

Humiliated over 'affair' with teacher, Mumbai girl attempts suicide

हालांकि, समय रहते परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बच गई। अधिकारियों ने बताया कि लड़की को उसके शिक्षकों व मां द्वारा बुरी तरह से डांटा जाता था।

इस मामले में स्कूल के पांच शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

काशीमीरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कदम ने बताया, 'हमने पांच शिक्षकों के खिलाफ प्रताड़ना व पॉस्को के तहत मामला दर्ज किया है।

हालांकि, इस मामले में अभी तक आत्महत्या की कोशिश को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed