फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   honour killing in bihar

'मौत की पंचायत' ने प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाया

Fri, 15 May 2015 07:06 PM IST
Updated Fri, 15 May 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
honour killing in bihar

बुद्ध नगरी गया में बिरादरी पंचायत का तालिबानी फरमान सुनाने का मामला सामने आया है। इसमें प्रेमी जोड़े को पहले बुरी तरह से मारा-पीटा गया और फिर पंचायत ने दोनों की मौत का फरमान सुनाया।

विज्ञापन


इस पर ग्रामीणों ने दोनों को जिंदा जला दिया। गया पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें लड़की का पिता भी शामिल है। घटना जिले के वजीरगंज थाना के अमैठा गांव में हुई।
विज्ञापन


यहां दोनों प्रेमियों को सरेआम सजा देने की कार्रवाई तीन घंटों तक चली। यह प्रेमी जोड़ा गांव से भाग निकला था। बदकिस्मती से दोनों पकड़े गए, जिसके बाद पंचायत ने तालिबानी फरमान सुनाया और ग्रामीणों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मृतक जयराम मांझी की पत्नी शकुंतला देवी ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ तौर पर ऑनर किलिंग का मामला

honour killing in bihar

बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय जयराम मांझी, वजीरगंज के कसियाडीह गांव का रहने वाला था और तीन बच्चों का बाप था, जबकि 16 साल की लड़की अमैठा गांव की थी। गांववालों का कहना है कि जयराम तीन दिन पहले लड़की के साथ फरार हो गया था।

ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। दोनों को फतेहपुर थाना के पहापुर गांव से पकड़ा गया। गांव की महादलित बस्ती में पंचायत बैठी। दोनों को मौत की सजा सुनाई गई।

बताया जा रहा है कि पहले दोनों को लाठी-डंडे से पीटा गया, फिर दोनों बेसुध हो गए तो उन्हें चिता पर लेटाकर आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने किसी भी हालात से निबटने के लिए व्यापक तैयारी की थी। पंचायत में शामिल लोगों के पास अवैध असलहे थे।  

ऑनर किलिंग का है मामला -एसएसपी
गया के एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि यह साफ तौर पर ऑनर किलिंग का मामला है। लड़की की चाची को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नामजद लोगों में आठ महिलाएं और सात पुरुष हैं। मृतक जयराम मांझी की पत्नी शकुंतला देवी ने प्रेम प्रसंग में हत्या का शिकार हुए पति को निर्दोष बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed