फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   honor killing in Up

बेटी-दामाद के साथ खेली खून की होली

Wed, 19 Mar 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 19 Mar 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
honor killing in Up

बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज पिता ने होली के दिन बेटे व अन्य रिश्तेदारों की मदद से बेटी और दामाद की कुल्हाड़ी काटकर से निर्मम हत्या कर दी। बेटे-बहू को बचाने के प्रयास में मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


उसे कानपुर में भर्ती कराया गया है। मृतक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के जैतपुर के गांव मजरा दुर्गापुरवा निवासी विनोद निषाद (27) पुत्र बाबूलाल का गांव के प्रयाग नारायण की बेटी रीता (25) से प्रेम संबंध था। रीता के पिता ने इसका पता चलने पर कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन

घर से भाग कर बेटी ने की थी शादी

honor killing in Up

मई 2011 को विनोद चचेरे भाई भजनू की मदद से रीता को घर से भगा ले गया। दोनों ने कानपुर जाकर आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली।

29 जून 2011 को रीता के पिता प्रयाग नारायण उर्फ परागी ने फतेहपुर चौरासी थाने में विनोद और उसके चचेरे भाई भजनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

डेढ़ महीने बाद पुलिस ने दोनों को कानपुर में  बरामद कर विनोद को जेल भेज दिया और रीता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। विनोद और रीता के बालिग होने की पुष्टि होने पर न्यायालय ने 18 सितंबर 2012 को दोनों को दोषमुक्त करार दिया।

इसके बाद विनोद और रीता दिल्ली चले गए। कुछ महीने बाद रीता विनोद के साथ उसके घर में रहने लगी।

गड़ासे और कुल्हाड़ी से काट डाला

honor killing in Up

सोमवार को वह अपनी सास कृष्णा और ननद सीमा के साथ चचिया ससुर राकेश के घर होली खेलने गई थी।

शाम को घर लौटते समय वह अपने पिता के घर के पास पहुंची, उसके पिता प्रयाग, भाई उमेश, मामा अनिल, मौसा जदुनाथ और गांव के परमू ने गड़ासे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

रीता का बायां हाथ और जबड़ा कट गया। बीच-बचाव में सास मरणासन्न हो गई। ननद चीखते-चिल्ताते घर पहुंची और विनोद को घटना की जानकारी दी। पत्नी और मां को बचाने पहुंचे विनोद को भी हमलावरों ने गांव में दौड़ाने के बाद मार डाला।

विज्ञापन

पिता, भाई, मामा, मौसा समेत पांच के खिलाफ FIR

honor killing in Up

वारदात की सूचना पर थानाध्यक्ष वीके तिवारी मौके पर पहुंचे। घायल रीता और उसकी सास को आनन-फानन स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब दो बजे रीता ने दम तोड़ दिया। कृष्णा को कानपुर रेफर कर दिया गया।

विनोद के पिता बाबूलाल ने रीता के पिता, भाई, मामा, मौसा समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

एएसपी रामकिशुन यादव ने बताया पुलिस की टीमें हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed