हाईटेक हुआ हथियारों का धंधा, फेसबुक पर बिक रहे तमंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अवैध शस्त्र फैक्ट्री भी हाईटेक हो गई हैं। फेसबुक के जरिए पुलिस ने शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से बने अधबने शस्त्र, उपकरण आदि बरामद किए। एक आरोपी को भी हिरासत में लिया।
यूपी में पंचायत चुनाव नजदीक है। चुनाव में शस्त्रों की सप्लाई करने के लिए अमांपुर के गांव कमालपुर में शस्त्र फैक्ट्री का संचालन शुरू कर दिया गया। गांव के ही हाशिम पुत्र मशकूर अहमद ने इन शस्त्रों की बिक्री के लिए फेसबुक का सहारा लिया।
फेसबुक पर तमंचा, रिवाल्वर, पोनिया के अलग-अलग रेट निर्धारित कर बिक्री के लिए डाल दिए गए। जब पुलिस की नजर इस एकाउंट पर पड़ी तो सक्रिय हो गई।
ऐसे हुआ शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़
सर्विलांस टीम ने छानबीन शुरू कर दी। एकाउंट पर मिले फोन नंबर के आधार पर अपराधियों तक पहुंच गई। आरोपी के घर से ही देशी रिवाल्वर, पोनिया, 6 तमंचे बने बरामद किए।
इसके अलावा अधबने तमंचे और कारतूस, उपकरण आदि भी बरामद किए। आरोपी को भी हिरासत में लिया। यही नहीं जेनरेटर की भी व्यवस्था कर रखी थी।
शस्त्रों की बिक्री के लिए बेटे के नाम से अकाउंट बनाया गया। इस एकाउंट पर बेटे के दोस्त का नंबर डाल दिया गया। पुलिस जब नंबर के आधार पर उस युवक के पास पहुंची तो उसने पुलिस को पूरी जानकारी दे दी और शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ हो गया।
'पंचायत चुनाव को देखते हुए शस्त्र फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री को पकड़ कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।'
- राधेमोहन भारद्वाज, एएसपी