फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   headmaster raped minor girl in madrassa

मदरसे के हेडमास्टर ने किया मासूम से रेप

Mon, 26 Aug 2013 11:39 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
headmaster raped minor girl in madrassa

कर्नाटक के एक मदरसे में नाबालिग बच्ची से यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोप मदरसे के हेडमास्टर पर लगा है।

विज्ञापन


प्रधानाध्यापक अब्दुल खादर यामनी पर मदरसे में पढ़ने आने वाली सात साल की बच्ची के यौन शोषण का आरोप है।

पुलिस के अनुसार मामला तब सामने आया जब पीड़ित बच्ची ने अपने घरवालों को इस बात की जानकारी दी। वह रोज मदरसे में पढ़ने जाती थी जहां उसके साथ यह घटना हुई।

इसके बाद माता-पिता ने बच्चों की हेल्पलाइन 1098 पर फोन कर पुलिस से शिकायत की।

घरवालों ने बताया कि बच्ची के साथ तीन से चार दिन तक यौन दुराचार किया गया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानाध्यापक को जिम्मेदार ठहराया है।

शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यामनी मंगलोर में बोलियार जुमा मस्जिद में प्रधानाध्यापक है।

बच्ची रोज सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक मदरसे में जाती थी और दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed