{"_id":"799181ee73ee5e24218e83190c3754f9","slug":"harassed-woman-sets-herself-ablaze-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने की सेक्स की डिमांड, महिला ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
युवक ने की सेक्स की डिमांड, महिला ने खुद को लगाई आग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Oct 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदार के घर पर एक महिला की मुलाकत एक युवक से हुई। दोनों में जान-पहचान हुई। कुछ दिनों के बाद युवक ने उससे सेक्स करने की बात कही, लेकिन उसने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उसने कई बार महिला से सेक्स की बात की। उसके इनकार करने पर उसने खुदकुशी करने की धमकी भी दी। इससे परेशान महिला ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन
युवक की मानसिक प्रताड़ना और पुलिस के रवैए से तंग होकर महिला ने सोमवार को आत्मदाह कर लिया। वह 80 फीसदी तक जल गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला पंजाब के जालंधर का है।
विज्ञापन
सेक्स के लिए धमकी
टीओआई के अनुसार, मजिस्ट्रेट को दिए बयान में रजिंदर (परिवर्तित नाम) ने बताया कि उसका एक छोटा बेटा है और उसके पति बर्तन बेचने का काम करते हैं।
उसने बताया कि आरोपी सोनू लासूरी मोहल्ला में उसकी रिश्तेदार गीता के घर अक्सर आता-जाता रहता है। गीता के घर पर उसकी मुलाकात सोनू से हुई थी।
सोनू ने उमा से सेक्स की बात कही। इनकार करने पर वह खुदकुशी करने और सुसाइड नोट में उमा का नाम लिखने की धमकी देने लगा।
थाने में शिकायत
उमा ने बताया कि इसके बाद वह उसका पीछा भी करना भी शुरू कर दिया था। सोनू ने एक रोज गली में उससे छेड़छाड़ की तो 17 अक्टूबर को उसने थाने में शिकायत की।
रविवार को गीता के घर पर सोनू ने उससे फिर छेड़छाड़ की और रोने पर उसे थप्पड़ भी मारा। फिर उमा ने थाने में शिकायत की।
जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर गीता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सोनू फरार हो गया।
एसीपी आरपीएस संधू ने बताया कि महिला ने दो मामले दर्ज कराए थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की भूमिका की जांच होगी।