गुजरात: 42 साल के व्यापारी ने हिंदू युवती से की शादी तो मचा बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के नाडियावाड इलाके में एक व्यापारी की ओर से अपनी सी आधी उम्र की लड़की के साथ लव मैरिज करने पर बवाल खड़ा हो गया है। हांलांकि पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है। लड़की के घर वालों ने आरोपी व्यापारी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे कार्रवाई की मांग की है।
याहू न्यूज के अनुसार, आरोपी व्यापारी मासूम कालू महिदा के पहले से ही दो बीवियां हैं जिसपर अब एक हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर तीसरी पत्नी बनाने का आरोप है।
परिजनों और हिंदू संगठनों ने आरोपी लव जिहाद का आरोप लगाते हुए दो दिन तक पूरे नाडियावाड को बंद का आव्हान किया और इस घटना के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।
आरोपी ने जारी किया लड़की का वीडियो
मामले को तूल पकड़ता देख आरोपी कालू महिदा ने अपने साथ शादी करने वाली लड़की का वीडियो सोशल मीडिया में जारी किया है। इस वीडियो में लड़की को यह कहते हुए दिखाया गया है उसने अपनी मर्जी से उसे आरोपी के साथ गई है। उस पर किसी ने किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया।
बताया जा रहा है कि लड़की पटेल समुदाय से है जब कि आरोपी शख्स मुस्लिम है। आरोपी व्यापारी शराब का अवैध धंधा करता है। मामले में एफआईआर होने के बाद पुलिस अब लड़की को गिरफ्तार कर थाने में लाकर उसका बयान दर्ज करने के प्रयास में है। लड़की का पुलिस में बयान आने के बाद आरोपी व्यापारी के भाग्य का फैसला होगा।
वहीं दक्षिणपंथी संगठन जैसे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने लड़की के परिवार वालों का समर्थन किया है। पुलिस ने कहा है कि अगर लड़की वाले मामले में आरोपी बच गया तो उसके खिलाफ शराब का अवैध धंधा करने को लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।