फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Grandmother jailed for forcing granddaughter to run until she collapsed

पोती ने चोरी से खाई मिठाई, दादी ने दी मौत की सजा

Thu, 14 May 2015 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 May 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
Grandmother jailed for forcing granddaughter to run until she collapsed

एक 50 साल की दादी ने अपनी करीब नौ साल की पोती को दौड़ा-दौड़ाकर उसकी जान लेने के लिए जेल भेजा गया है। कोर्ट ने दादी की इस अमानवीय काम के लिए आजीवन कारावास दिया है।

विज्ञापन


मेट्रो ऑनलाइन के अनुसार, ब्रिटेन में जॉयस हार्डिन नामकी एक महिला अपनी नौ साल की पोती को जबरदस्ती दौड़ाया। दादी पर आरोप है कि कि जब तक बच्ची दौड़ते-दौड़ते जमीन पर नहीं गिर गई तब तक उसकी दादी जॉयस ने उसे रुकने नहीं दिया।
विज्ञापन


दौड़ते दौड़ते थककर बच्ची गिर पड़ी और उल्टियां करने लगी। मामला गंभीर होने पर बच्ची को निकट अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां पर दो दिन बाद ही बच्ची की मौत हो गई। दादी के खिलाफ गवाही के तौर पर पड़ोंसियों ने कोर्ट में बयान दिया कि उन्होंने बच्ची को दो घंटे तक पार्क में दौड़ते देखा। इस दौरान बच्ची की दादी के हाथ में एक छड़ी भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

झूठ बोलने के लिए लगवाई दौड़

Grandmother jailed for forcing granddaughter to run until she collapsed

दादी जॉयस ने अपनी पोती को सिर्फ इसलिए लगातार दौड़ाया कि बच्ची ने चोरी से मिठाई खा ली थी और दादी को बताया कि उसने मिठाई नहीं खाई। इसी झूठ की सजा के तौर पर दादी ने बच्ची को दौड़ाया था।

रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट को बच्‍ची के दौड़ाने का वीडियो भी उपलब्‍ध कराया गया है जिसमें दादी जॉयस अपनी पोती सवन्‍नाह को दौड़ने के लिए कहते हुए दिख रही हैं। दादी विडियो में कह रही हैं, 'दौड़ती रहो, मैंने तुम्हें रुकने के लिए नहीं कहा।'

हालांकि इस मामले पर जॉयस गर्रार्ड ने कोर्ट को बताया कि उसका इरादा बच्‍ची को दौड़ाकर उसे कोई नुकसान पहुंचानी नहीं था। बल्कि वह स्कूल की रेस में सेकंड आई थी इसलिए उसे तेज दौड़ने के लिए उत्साहित कर रही थी। लेकिन इस महिला पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे इसके लिए आजीवन कारावास की सजा दी गई।

बताया जा रहा है कि इस मामले में बच्ची की सौतेली मां को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed