फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girlfriend family members killed man in basti district

कमरे में बेटी को प्रेमी संग देख कुल्हाड़ी उठाई, और फिर...

Tue, 04 Feb 2014 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हर्रैया/छावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, हर्रैया/छावनी Updated Tue, 04 Feb 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
girlfriend family members killed man in basti district

एक युवक को पड़ोस के गांव की एक युवती से मोहब्बत थी। एक दिन वह युवती के घर पहुंच गया। युवती के परिजन घर पर नहीं थे। जब वे घर लौटे तो बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा।

विज्ञापन


वे आपा खो बैठे और कुल्हाड़ी से युवक पर हमला कर दिया। बेटी बचाने आई तो उसको भी पीटा, वह बेहोश हो गई। उन लोगों ने कुल्हाड़ी से युवक को काट डाला और लाश गन्ने के खेत में छिपा दी।
विज्ञापन


होश में आने पर युवती ने प्रेमी के चाचा को फोन कर वारदात की सूचना दी। पुलिस ने युवती की मां को पकड़कर पूछताछ की। युवक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें तीन गिरफ्तार कर लिए गए, एक फरार है। घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कर प्रेमी को घर बुलाया था

girlfriend family members killed man in basti district

संदलपुर गांव निवासी सुभाष निषाद (21) का छतौना गांव की शादीशुदा युवती से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले साल 23 मई को युवती की शादी फैजाबाद जिले के राजेपुर गांव में हो गई। इसके बाद भी प्रेमी का उसकी ससुराल में आना जाना जारी रहा।

कुछ दिनों बाद वह मायके वापस आई तो यहां भी अक्सर वह रात में उसके घर पहुंच जाता था। रविवार की रात करीब नौ बजे प्रेमिका ने उसे फोन कर उस समय घर बुलाया जब उसकी मां और छोटा भाई घर से बाहर गए थे।

कुल्हाडी़ से प्रेमी को काटा, प्रेमिका को पीटा

girlfriend family members killed man in basti district

रात लगभग साढ़े नौ बजे जब दोनों घर वापस लौटे तो कमरे में युवक के साथ बेटी को आपत्तिजनक स्थिति में देख आपा खो बैठे। बाहर से कमरे की कुंडी बंदकर इन लोगों ने गांव के रामचंदर को बुला लिया। वे सभी दरवाजा खोलकर प्रेमी सुभाष पर कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़े।

प्रेमी पर हमले का युवती ने विरोध किया तो उसे इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गई। उसके बाद सुभाष की हत्या कर दी गई। सुबह होश में आने पर युवती ने मोबाइल से घटना की सूचना मृतक के चचेरे भाई को दी।

युवती के मां ने बयां की हकीकत

girlfriend family members killed man in basti district

मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की कड़ाई पर वह टूट गई और घटना में शामिल सभी अभियुक्तों के बारे में पूरा विवरण बताया। उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत से युवक की लाश और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई।

थानाध्यक्ष जेपी वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता राजेंद्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के चौथे आरोपी रामचंदर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed