फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl who handling business of property in mumbai raped by jaunpur man

शादी का झांसा देकर कारोबारी युवती का यौन शोषण, बनाया एमएमएस

Mon, 30 Nov 2015 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 30 Nov 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
girl who handling business of property in mumbai raped by jaunpur man

उत्तर प्रदेश में जौनपुर में प्रापर्टी के कारोबार से जुड़ी महाराष्ट्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर जिले के एक शादी शुदा युवक ने न केवल लंबे समय तक उसका शोषण किया वरन उसके लाखों रुपये हड़प कर भाग आया।

विज्ञापन


उसे खोजते हुए युवती यहां पहुंची तो शादी के नाम पर शहर के एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ खिला कर धोखे से उसका एमएमएस बना लिया। अब वह उसे जुबान बंद रखने के लिए धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर युवती ने न्यायालय में वाद दाखिल किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि 3 दिसंबर तक न्याय नहीं मिला तो वह एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

girl who handling business of property in mumbai raped by jaunpur man

मुंबई निवासी कल्पना (काल्पनिक नाम) का वहां प्रापर्टी का व्यवसाय है। जिले के पुलिस अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में उसने कहा है कि वर्ष 2012 में जौनपुर के नेवढ़िया क्षेत्र का युवक उसके पार्टनर के माध्यम से उससे मिला था।

युवक भी प्रापर्टी व्यवसाय से जुड़ा था। संबंध प्रगाढ़ हुए तो युवक ने युवती से लाखों रुपये कर्ज ले लिया। आरोप लगाया है कि युवक के शादी का भरोसा देने के बाद दोनों एक साथ फ्लैट में रहने लगे। बाद में युवक ने एक फाइनेंस कंपनी से ढाई करोड़ का लोन लिया और युवती को गारंटर बना दिया।

एक प्रापर्टी विवाद को हल कराने के लिए पूर्वांचल के एक माफिया से जेल में मिलने के बहाने युवक 18 अप्रैल को जौनपुर चला आया। कई दिनों बाद फोन पर युवती ने उस पर मुंबई आने का दबाव बनाया तो उनमें विवाद हो गया। युवती ने पुलिस में जाने की धमकी दी तो वह शादी के लिए दुबारा राजी हो गया और कहा कि जौनपुर के एक मंदिर में उसे शादी करनी है।

युवती को जौनपुर बुलाकर बनाया एमएमएस

girl who handling business of property in mumbai raped by jaunpur man

इस पर युवती शादी के लिए गहने, कपड़े और ढाई लाख रुपये लेकर 26 नवंबर को फ्लाइट से बाबतपुर आई और वहां से जौनपुर आ गई। युवक ने युवती को नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ठहराया।

आरोप है कि यहीं पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसने युवती का एमएमएस बना लिया। उसके जेवरात और रुपये लेकर युवक होटल के कमरे में उसे अकेला छोड़ भाग गया। अगले दिन वह कोतवाली गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इंस्पेक्टर से लेकर एसपी तक से गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट में 156(3) के तहत वाद दाखिल किया है। युवती का कहना है कि वह 3 दिसंबर तक न्याय के लिए इंतजार करेगी। न्याय नहीं मिला तो एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगी।

मामले पर जिले के पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह ने कहा कि ऐसी कोई महिला मुझसे नहीं मिली है। कोतवाली के इंस्पेक्टर ने ऐसी ही किसी घटना के बारे में जानकारी दी थी तो उन्हें मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दे दिया था। अगर अभी केस दर्ज नहीं हुआ होगा तो प्राथमिकी दर्ज करवाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed