फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Suicide Attempt by Girl in Varanasi After Fight with Facebook Friend

फेसबुक फ्रेंड से नाराज छात्रा ने काटी हाथ की नस

Mon, 20 Oct 2014 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 20 Oct 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
Suicide Attempt by Girl in Varanasi After Fight with Facebook Friend

फेसबुक दोस्त से प्यार के बाद हुई तकरार से आहत छात्रा ने नींद की गोलियां खाने के साथ ही अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर चर्च के पास रविवार की शाम वह बेहोशी की हालत में मिली।

विज्ञापन


आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुलंदशहर निवासी छात्रा के पिता एलआईसी एजेंट हैं। वह वाराणसी में पालीटेक्निक की छात्रा है और लंका क्षेत्र के एक गर्ल्स हास्टल में रहती है। यह छात्रा दो दिन पहले ही बुलंदशहर से लौटी है।
विज्ञापन


फेसबुक पर उसकी दोस्ती वाराणसी के ही पहड़िया के एक युवक से हुई। दोनों घंटों चैटिंग किया करते थे। मगर दोनों की कभी मुलाकात नहीं हुई।

मिलने नहीं आया फेसबुक दोस्त

Suicide Attempt by Girl in Varanasi After Fight with Facebook Friend

रविवार को युवक ने छात्रा को मिलने के लिए नदेसर चर्च के पास बुलाया था। छात्रा तो यहां पहुंच गई लेकिन युवक नहीं आया। इस पर छात्रा ने उसके मोबाइल पर फोन किया। कॉल रिजेक्ट होने से नाराज छात्रा ने चर्च के पास ही नींद की गोलियां खाकर अपने हाथ की नस काट ली।

सूचना पाकर यहां पहुंची पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद होश आने पर उसने हाथ से कुछ इशारा किया तो पुलिस ने उसे कागज थमाया। उसने कागज पर एक युवक का नाम एवं नंबर लिखा। पुलिस ने उस नंबर पर फोन किया तो युवक पहड़िया का रहने वाला निकला। पुलिस ने युवक के मोबाइल पर फोन कर पूछताछ की तो उसने खुद को निर्दोष बताया। कहा कि छात्रा उसकी फेसबुक फ्रेंड तो है, लेकिन वह उससे कभी मिला नहीं है।

उधर, कैंट इंस्पेक्टर विपिन राय ने बताया कि छात्रा के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। छात्रा ने ऐसा क्यों किया इसकी जांच की जा रही है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल लेकर पड़ताल की जाएगी। बताया कि छात्रा ने चर्च पहुंचकर नींद की गोलियां खाने के बाद अपने हाथ की नस काटी।

पापा को नहीं बताना...
अस्पताल में भर्ती छात्रा बार-बार कागज पर यही लिख रही थी कि उसके पापा को घटना की जानकारी न दी जाए। उसके बैग की तलाशी लेने पर एक डाक्टर की पर्ची मिली है, जिसमें डिप्रेशन की दवाएं लिखी हुई हैं। बैग में नींद की गोलियों का रैपर और गिफ्ट पैकेट भी मिला। ऐसी आशंका है कि फेसबुक दोस्त से मुलाकात करने छात्रा गिफ्ट लेकर पहुंची थी। मगर जब वह नहीं आया तो गुस्से में उसने नींद की गोली खाने के बाद हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed