{"_id":"a9fdb8e0e7b308fc1f9e37f1cb39f10b","slug":"girl-student-sucide-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसके हाथ रचनी थी महंदी, उसकी लाश टैंक से मिली","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
जिसके हाथ रचनी थी महंदी, उसकी लाश टैंक से मिली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Oct 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
नेबसराय इलाके में जबरन रिश्ता तय करने से नाराज 12वीं की छात्रा सोनिया (19) ने घर में बने भूमिगत टैंक में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
परिजन तीन दिन तक उसे तलाश करते रहे। पानी से बदबू आने पर परिजनों को टैंक से सोनिया की लाश मिली। पुलिस को सोनिया के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पुलिस से परिजनों को परेशान न करने की गुहार लगाई है।
पुलिस के मुताबिक, संगम विहार, एल ब्लॉक निवासी परिजनों ने हाल ही में सोनिया की मर्जी के खिलाफ शादी तय कर दी थी। 19 नवंबर को उसकी शादी होनी थी। 23 अक्तूबर दोपहर को अचानक सोनिया घर से गायब हो गई।
विज्ञापन
24 अक्तूबर को परिजनों ने नेबसराय थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। शनिवार को परिवार को घर के आंगन में बने भूमिगत टैंक से बदबू आई।
ढक्कन हटाकर देखने पर परिवार को पानी से सोनिया की लाश मिली। सोनिया के कमरे की तलाशी के दौरान सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
इसमें जबरन रिश्ता करने से नाराज होकर सुसाइड करने का जिक्र किया गया है। बताया जा रहा है कि सोनिया इलाके के किसी अन्य युवक से शादी करना चाहती थी।