फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Girl’s personal photos sent in whatsapp

वाट्सऐप पर अपनी 'निजी तस्वीरें' देख उड़े छात्रा के होश

Mon, 08 Dec 2014 02:13 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
Girl’s personal photos sent in whatsapp

फेसबुक और टि्वटर के बाद लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुए वाट्सऐप ने अब उनकी मुसीबतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। यही नहीं, वाट्सऐप पुलिस के लिए भी बड़ा सिर दर्द बनता जा रहा है।

विज्ञापन


हाल में वाट्सऐप हैक करके एक युवती से हजारों रूपए लूटने की घटना के बाद अब एक छात्रा की निजी तस्वीरें वाट्सऐप पर भेजने का मामला सामने आया है।

उदयपुर में कानून की पढ़ाई करने वाली छात्रा ने जब वाट्सऐप पर अपनी निजी तस्वीरें देखीं तो उसके होश उड़ गए। उसने नंबर को ट्रेस करने की कोशिश की तो पता चला कि यह अहमदाबाद का है।
विज्ञापन


परेशान युवती तुरंत ट्रेन पकड़कर अहमदाबाद पहुंच गई और उसने पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले की शिकायत की। उसने महिला सेल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने खुद ही खींची थी ये तस्वीरें

Girl’s personal photos sent in whatsapp

महिला सेल की अधिकारियों के मुताबिक, नंबर के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। तफ्तीश के दौरान उस व्यक्ति के नाम का पता चल गया है जिसकी आईडी पर सिम ली गई है। अब इस बात की पड़ताल की जा रही है कि क्या सिम वहीं इस्तेमाल कर रहा है या कोई और?

टीओआई ‌के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में जानकारी दी है कि उसने कुछ महीने पहले ही अपने फोन पर अपनी कुछ निजी तस्वीरें खींची थीं। उसने इन्हें किसी को नहीं दिखाया लेकिन एक दिन जब उसे वाट्सऐप पर अपनी ही तस्वीरें अज्ञात मोबाइल नंबर से मिलीं तो वह हैरान रह गई।

इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने कुछ समय पहले ही अपना फोन बदला था। ऐसे में इस बात की भी संभावना है कि उसकी तस्वीरें उसी फोन में रह गई हों और वे किसी के हाथ लग गई हों। या फिर उसके किसी परिचित ने ही चुपके से तस्वीरें हासिल करके उसे परेशान करना शुरू कर दिया हो।

फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है ‌जो इस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed