{"_id":"eb3ebb3baad7f7bcbb596c08bf2cf460","slug":"girl-from-bihar-brought-on-pretext-of-job-raped-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलवाने के बहाने करता रहा महीनों रेप, ठगे रूपए","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
नौकरी दिलवाने के बहाने करता रहा महीनों रेप, ठगे रूपए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 24 Feb 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
बिहार की रहने वाली 24 वर्षीय युवती को साल भर पहले गिरिजेश और युवती की सहेली सरिता ने नौकरी दिलाने का झूठा वादा किया और कानपुर ले आए।
विज्ञापन
अपने इस प्लान में उन दोनों ने लड़की के मां बाप को भी बेवकूफ बनाया और नौकरी में कागजी करवाई करने के बहाने उनसे बीस हजार रूपए भी ठग लिए।
कानपुर आकर गिरिजेश ने उन दोनों के रहने का इंतजाम कांशीराम कालोनी में कर दिया था। लेकिन एक दिन जब सरिता घर में नहीं थी तब गिरिजेश चोरी छिपे घर में घुस आया और लड़की का रेप कर लिया।
विज्ञापन
अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात जब लड़की ने अपनी दोस्त सरिता को बताया और पुलिस के पास चलने के लिए कहा तब सरिता उसकी मदद करने से मुकर गई और नौकरी पाने के लिए गिरिजेश के कहे अनुसार ही चलने को कहने लगी।
विज्ञापन
अपनी ही सहेली से मिले धोखे के बाद गिरिजेश लड़की को नौकरी का पक्का वादा कर उससे पांच महीनों तक रेप करता रहा। एक दिन उस युवती को इस बात का पता चला कि वो दोनों मिलकर उसे जल्द ही देह व्यापार में डालने वाले हैं।
किसी तरह से उस युवती ने हिम्मत जुटाकर आस पास के लोगों को इस बात की खबर दी। लोगों ने लड़की की मदद करते हुए पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।