फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gay teenager forced to have sex with own mother

गे बेटे के 'इलाज' के लिए मां ने किया बेटे का रेप

Wed, 03 Jun 2015 01:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 03 Jun 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
gay teenager forced to have sex with own mother

बेटे की समलैंगिकता ठीक करने के लिए एक मां की ओर से अपने बेटे का बलात्कार करने का मामला सामने आया है। खास बात यह भी है कि यह मामला किसी दूसरे देश का नहीं बल्कि अपने ही देश का है।

विज्ञापन


मेट्रो ऑनलाइल के अुनसार, एक गे किशोर को अपनी ही मां के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया ताकि उसकी समलैंगिकता ठीक हो जाए।

इस मामले पर एलजीबीटी और गे लोगों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन ने तेलंगाना के गे बच्चों के अभिभावकों को चेतावनी दी है कि समलैंगिकता ठीक करने के नाम पर वो अपने बच्चों का बलात्कार कर उनका शोषण न करें। उन्होंने कहा कि इस तरह का गे के साथ बलात्कार करना उनके खिलाफ मौजूद मानसिकता को दर्शाता है।

विज्ञापन

रिश्तेदारों, चचेरों से कराया जाता है रेप

gay teenager forced to have sex with own mother

ऐसा माना जा रहा है कि देश में लोग समलैंगिकता को ठीक करने के ल‌िए चोरी छुपे अपने बच्चों का करीबी रिश्तेदारों और चचेरे भाई-बहनों से समलैंगिक का बलात्कार कराया जाता है। ऐसा लोग किसी झोला छाप डॉक्टर या अपने रिश्तेदारों की सलाह पर करते हैं।

इस मां का अपने गे बेटे का बलात्कार करने का मामला भी कुछ ऐसा ही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित गे को उसकी मां के सा‌थ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।

वहीं गे अध‌िकारों की आवाज उठाने वाले संगठन ने दावा किया है कि उनके पास करीब 15 मामलों के बारे में जानकारी है जिसमें गे की समलैंगिकता ठीक कराने के लिए उनका बलात्कार कराया गया है। उन्होंने कहा कि शर्म और डर की वजह से बहुत से समलैंगिक अपने साथ हुए अत्याचारों के बारे में जुबान भी नहीं खोलते।

विज्ञापन

बचपन में विवाह तय हुआ और बच्ची समलैंगिक निकली तो..

gay teenager forced to have sex with own mother

समलैंगिक अधिकारों की वकालत करने वाले विजयंती मोगली ने कहना है कि दक्षिण भारत में अभी भी बचपन में विवाह तय करने का रिवाज है और ऐसे में लड़की या लड़का बड़ा होने के बाद समलैंगिक निकला तो उनकी शादी का क्या होगा?

उन्होंने मीडिया को बताया कि आमतौर पर समलैंगिकता ठीक करने के पीड़ित के चचेरे भाई या बहन से बलात्कार कराया जाता है।

गौरतलब है कि भारत में समलैंगिक शारीरिक संबंध या गे सेक्स कानून जुर्म और इसके लिए 10 साल तक की कैद हो सकती है। 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में अपना फैसला सुनाया था तब से गे सेक्स भारत में एक अपराध घोषित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed