...और एक रॉन्ग नंबर ने कराया गैंगरेप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस युवती को क्या पता था कि एक रांग नंबर उसकी पूरी जिंदगी तबाह कर देगा। उसने तो गलती से लगे उस रांग नंबर वाले की बातों पर विश्वास कर लिया था, लेकिन वह तो इंसान के वेष में दरिंदा निकला।
दरअसल, महाराष्ट्र के होशंगाबाद की रहने वाली नेहा अपने मोबाइल से भाई को कॉल कर रही थी, लेकिन वह लग गया मध्य प्रदेश के इंदौर में।
उस युवक ने नेहा से मीठी-मीठी बातें करके उसे नौकरी देने के लिए इंदौर बुलाया। शादीशुदा नेहा उसकी बातों में आ गई और पहुंच गई इंदौर।
वहां उसकी मुलाकात सिमरोल निवासी राजेश पांचाल से हुई।
दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप
राजेश पांचाल अपने एक दोस्त के साथ आया और नेहा को गाडियों के एक शोरूम में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद उसने नेहा को इंदौर घुमाने के बहाने एक पार्क में ले गया और दोस्त के साथ मिलकर उससे गैंगरेप किया। इस दौरान उसने नेहा को जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। वहां से किसी तरह बाहर निकल कर नेहा ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों दरिंदों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दोनों सगे भाईयों ने लड़की को किया अगवा
दूसरी तरफ बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है।
थाना क्षेत्र के गांव बिजासन से अपनी मां के साथ पैदल जा रही लड़की को आरोपी दोनों सगे भाईयों ने जबर्दस्ती कर अपनी बाइक पर बैठाया।
इसके बाद ये दोनों उसे ले जाने लगे। लड़की को बाइक पर बैठाने के बाद लड़की ने विरोध किया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक गिर गई।
इसके बाद जैसे-तैसे नाबालिग अपनी जान बचाकर इनके चंगुल से छूटी और भागकर खुद को बचाया। लड़की के परिजनों ने बुधवार को पाटी थाना पहुंच इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।