फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gangrape with handicapped in train, after rape throw from train

मूक बधिर महिला से ट्रेन में गैंग रेप, जीभ काटकर ट्रेन से फेंका

Sun, 24 Jan 2016 04:28 PM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with handicapped in train, after rape throw from train

दरिंदगी की हद पार करते हुए दो लोगों ने ट्रेन में मूक बधिर महिला से बलात्कार किया। इसके बाद उसकी जीभ काट ली। ललितपुर स्टेशन आने पर उन्होंने महिला को धक्का देकर प्लेटफार्म पर गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गई।

विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार आधी रात की है जब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लहूलुहान अवस्था में एक महिला पड़ी पाई गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पास मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान की गई।
विज्ञापन


महिला ना तो बोल पा रही थी और ना सुन पा रही थी। पूछताछ के दौरान इशारों में महिला ने बताया कि उसके साथ दो लोगों ने बलात्कार किया, लेकिन पूरी बात किसी की समझ में नहीं आई। इस पर जिलाधिकारी डा रूपेश कुमार को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर धक्का मारकर गिरा दिया

Gangrape with handicapped in train, after rape throw from train

डीएम के आदेश पर आदर्श विद्यालय में मूक बधिर बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक मदन मोहनराज को अस्पताल भेजा गया। शिक्षक ने महिला से संकेतों में पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका मायका बांदा में है। उसे मऊरानीपुर स्थित ससुराल जाना था। नींद आ जाने के कारण वह झांसी पहुंच गई।

झांसी से वह मऊरानीपुर की जगह गलती से किसी अन्य ट्रेन में सवार हो गई। इसी ट्रेन में मौजूद दो लोगों ने पहले उससे इशारे किए। रात में जब यात्री सो गए तो उसे जबरदस्ती खींच कर बाथरूम में ले जाकर बलात्कार किया गया। इसके बाद उसकी जीभ काट दी।

महिला किसी को इस बलात्कार के बारे में कुछ बता न पाए इसलिए उन्होंने महिला की जीभ काट दी। इसके बाद ललितपुर स्टेशन पर गाड़ी के पहुंचने पर उसे प्लेटफार्म पर धक्का मारकर गिरा दिया। महिला ने यह भी बताया कि बलात्कार करने वालों के साथ एक महिला भी थी।

महिला के तीन बच्चे हैं

Gangrape with handicapped in train, after rape throw from train

पीड़ित महिला के पास मिली डायरी में मिले मोबाइल नंबर लगाए गए, जिसमें से एक नंबर मध्य प्रदेश के ग्वालियर के डबरा कस्बा निवासी उसकी रिश्तेदार का था। उक्त महिला ने बताया कि पीड़िता उसकी मौसी है और बचपन से गूंगी- बहरी है।

मौसी के पति का तीन माह पहले निधन हो गया है। उसके तीन बच्चे हैं। घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर ओमकार सिंह यादव, कोतवाली प्रभारी उदयभान सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष महेश दुबे ने जिला अस्पताल पहुंचकर शिक्षक के साथ महिला से घटना की जानकारी ली।

जीआरपी द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जारहा है। इस संबंध में महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed