फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gang tampering with IMEI numbers busted

सावधान! बिक रहा है मोबाइल का डाटा

Mon, 24 Mar 2014 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 24 Mar 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
Gang tampering with IMEI numbers busted

यूपी के मेरठ शहर में एक ऐसा गैंग सक्रिय है, जो चोरी हुए मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर बदलकर फर्जी नंबर डाल देता है। यह खेल देसी ही नहीं, बल्कि विदेशी मोबाइल फोनों पर भी धड़ल्ले से चल रहा है।

विज्ञापन


इस गैंग का संपर्क चाईना, यूक्रेन और मलेशिया के हैकरों से भी हैं, जिनकी मदद से ये विदेशों में ही या भारत आने वाले विदेशी मोबाइल फोनों के लॉक ब्रेक करने का खेल करते थे। इस काम में शहर के कुछ मोबाइल सेंटरों के नाम भी सामने आए हैं जिनकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने इस इंटरनेशनल बेस गैंग के दो सदस्य दबोचे हैं। इनके कब्जे से दो लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन, आईपॉड और आईएमईआई बदलने के उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपियों से बरामद किए गए लैपटॉप में ऐसे डाटा हैं, जो सनसनीखेज होने के साथ-साथ देशहित में भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस भी नहीं पकड़ पाता ऐसे नंबर

Gang tampering with IMEI numbers busted

एसपी क्राइम एके पांडेय और सीओ क्राइम मनीष मिश्र के अनुसार रविवार सुबह सूचना पर क्राइम ब्रांच ने के ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी शशांक शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा और ईदगाह, बागपत गेट निवासी आसिफ पुत्र इकबाल पठान को गिरफ्तार किया।

उनसे पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी काफी समय से महंगे देसी, विदेशी मोबाइल फोन का आईएमईआई बदलने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा विदेशों से आने वाले मोबाइल फोनों के लॉक ब्रेक भी करते हैं।

आरोपियों ने बताया कि मोबाइल चोरी करने वाले गैंगों से उनके संबंध हैं। ये उन चोरी हुए मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर बदल देते थे, ताकि वह सर्विलांस से पकड़ में न आ पाएं। बाद में बदले आईएमईआई नंबर के मोबाइल फोन सस्ते दामों पर बेच देते हैं।

मोबाइल से गोपनीय डाटा चुराकर बेचते भी हैं

Gang tampering with IMEI numbers busted

एसपी के अनुसार आरोपियों के संपर्क चाईना, यूक्रेन और मलेशिया के हैकरों से भी हैं, जिनकी मदद से ये विदेशों में ही या भारत आने वाले विदेशी मोबाइल फोनों के लॉक ब्रेक करने का खेल करते थे। इस काम में शहर के कुछ मोबाइल सेंटरों के नाम भी सामने आए हैं जिनकी छानबीन की जा रही है।

इस गैंग ने आईसीएआरअनलॉक.कॉम नाम से वेबसाइट भी बना रखी थी। इसकी मदद से देसी विदेशी मोबाइल फोनों के लॉक ब्रेक करते थे। इसके लिए ये पहले उसके कंट्री कोड को हैक करते थे और फिर उसे क्रेक कर उसे डिकोड करते थे। इसके बाद ये संबंधित मोबाइल फोन से गोपनीय डाटा चुराकर उस मोबाइल फोन का दुरुपयोग करते थे।

आरोपियों से मिले लैपटॉप में ऐसे डाटा हैं, जो सनसनीखेज होने के साथ ही देशहित में नहीं हैं। इनकी जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब आगरा और सीबीआई की साइबर लैब से संपर्क किया जा रहा है। सीबीआई इन डाटा की जांच करेगी, जिससे इनके इंटरनेशनल कनेक्शन की तस्वीर साफ हो सकेगी।

ऐसे बदलते थे आईएमईआई

Gang tampering with IMEI numbers busted

एसपी ने बताया कि इस गैंग में कई टेक्निकल एक्सपर्ट हैं। ये आरोपी गफ्फार मार्केट दिल्ली से एक बॉक्स खरीदते हैं, जो एक तरह से हार्डवेयर का काम करता है।

सैमसंग मोबाइल की आईएमईआई बदलने के लिए एसपीटी बॉक्स, सोनी के लिए सेल बॉक्स, माइक्रोमैक्स, कार्बन, इंटेक्स, स्पाइस आदि के लिए ड्रैग एफएन बॉक्स, एलजी के लिए ऑक्टोपस बॉक्स, नोकिया के लिए यूएफसी बॉक्स का प्रयोग होता था।

प्रत्येक बॉक्स की कीमत करीब 20 हजार है। यह बॉक्स इंटरनेट से संबंधित मोबाइल कंपनी से कनेक्ट हो जाता है और यह गैंग आसानी से उस मोबाइल फोन की आईएमईआई बदल देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed