फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rape with three women in rampur.

आजम के गढ़ में तीन महिलाओं से गैंगरेप

Wed, 28 Jan 2015 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Wed, 28 Jan 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
gang rape with three women in rampur.

यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान के गढ़ रामपुर में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली तीन महिलाओं से मंगलवार को गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। भट्ठा मालिक और ठेकेदार ने बदनामी का हवाला देकर बात को दबाने की बात कही।

विज्ञापन


बाद में महिलाओं ने किसी तरह से शहजादनगर थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद वे एसपी से मिलने पहुंची। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसपी के आदेश पर महिला थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की शिकायत महिला आयोग में भी की गई है।
विज्ञापन


खजुरिया थाना क्षेत्र की तीन महिलाएं यहां भट्ठे पर रहकर मजदूरी करतीं हैं। मंगलवार को तीनों एसपी से मिलीं, जहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई।

एसपी के आदेश पर हुई रिपोर्ट दर्ज

gang rape with three women in rampur.

महिलाओं का आरोप है कि वे ढाई माह पहले भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए परिवार समेत आई थीं। 19 जनवरी की रात में तुमड़िया गांव के तीन युवक उनकी झोपड़ी में घुस आए, जहां युवकों ने उनके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर युवकों ने तमंचा तान दिया। जाग होने पर महिलाओं के परिजनों को भी हमलावरों ने बंधक बना लिया।

करीब एक घंटे तक यह सब चलता रहा और फिर युवक मौके से भाग गए। अगले दिन मामले की जानकारी भट्ठा स्वामी को दी गई, लेकिन उसने बदनामी के डर से शिकायत न करने की बात कही। आरोप है कि भट्ठा मालिक ने पीड़िताओं और परिवार के लोगों को बंधक बना लिया, लेकिन वह किसी तरह 24 जनवरी को बचकर अपने गांव पहुंच गईं।

मामले की शिकायत शहजादनगर पुलिस से की गई, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। इसके बाद महिलाओं ने एसपी से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग रखी। एसपी साधना गोस्वामी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। एसपी के आदेश के बाद महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की शिकायत महिला आयोग से भी की गई है।

दो महिलाओं के पति अभी भी हैं बंधक?

gang rape with three women in rampur.

पीड़ित महिलाओं की मानें तो भट्ठा स्वामी ने गैंगरेप की शिकार दो महिलाओं के पति को अभी भी बंधक बना रखा है। उन्होंने एसपी से इन दोनों मुक्त कराने की मांग की है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि दोनों के पति घर पर मौजूद हैं।

एसपी साधना गोस्वामी ने बताया कि महिलाओं की शिकायत के आधार पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जहां बंधक बनाए जाने का सवाल है, पुलिस गई तो दो महिलाओं के पति घर पर मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि घटना 19 जनवरी की है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब महिलाओं का मेडिकल कराकर अगली कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed