फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rape with dalit girl

बलिया: अगवा कर दलित छात्रा से गैंगरेप

Sun, 21 Sep 2014 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेल्थरा रोड (बलिया)
ब्यूरो/अमर उजाला, बेल्थरा रोड (बलिया) Updated Sun, 21 Sep 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
gang rape with dalit girl

यूपी में बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जाते समय 11वीं की दलित छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर ग्रामीण सवालिया निशान लगा रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते मुकदमा दर्ज करने की जगह टालमटोल कर रही है। उधर पुलिस का कहना है कि किशोरी और उसकी मां ही कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह न्याय के लिए ग्रामीणों के साथ उभांव थाने पहुंची दलित किशोरी ने अपनी पीड़ा सुनाई। पीड़िता ने थाना परिसर में ग्रामीणों और पत्रकारों के समक्ष अपनी आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद मां संग बनाया बंधक

gang rape with dalit girl

उसने बताया कि नौ सितंबर को घर से स्कूल जाते समय तीन युवकों ने उसे यह कहकर अगवा कर लिया कि उसकी मां की तबियत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए, वहां तीनों युवकों ने उससे बलात्कार किया। वह अचेत हो गई। उसे मऊ जिले के एक निजी अस्पताल में बंधक बनाकर रखा गया।

घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों ने उसकी मां को भी अगवा कर लिया और उसे भी किशोरी के साथ बंधक बनाकर रखा। बकौल किशोरी, उसका ऑपरेशन कराया गया और जबरिया उससे सादे कागज पर दस्तखत कराया गया।

19 सितंबर को किशोरी और उसकी मां को बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए जिले की सीमा पर छोड़ दिया। साथ ही उसके रिश्तेदारों को भी धमकाया। इस मामले में किशोरी सहित ग्रामीणों के काफी अनुनय-विनय के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। मुकदमा दर्ज न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

उधर, क्षेत्राधिकारी अंशुमान मिश्र से कार्रवाई के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। किशोरी और उसकी मां कोई कार्रवाई कराना नहीं चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed