{"_id":"06bf86ec41f37eedc8c7443a3fddd776","slug":"fraud-in-marriage-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बहाने लूट लिया 'दुल्हन' को ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
शादी के बहाने लूट लिया 'दुल्हन' को
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Sep 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स से जीवनसाथी ढूंढने का चलन जोर तो पकड़ा है लेकिन यह धोखाधड़ी का जरिया भी बन गया है।
विज्ञापन
एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर 22 वर्षीय एक लड़की को एक लड़के का प्रोफाइल पसंद आ गया। उस लड़के ने अपने प्रोफाइल में बताया था कि वह एक इंटरनेशनल एयरलाइंस का मैनेजिंग डायरेक्टर है और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
पश्चिमी दिल्ली निवासी लड़की को यह प्रोफाइल पसंद आ गया और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस बीच दो लोगों ने लड़की को फोन करके खुद को लड़के का भाई और भाभी बताया और रिश्ते की बात भी की।
विज्ञापन
लेकिन शादी पक्की होने के एक दिन पहले लड़के ने लड़की को फोन करके 50 हजार रुपए मांगे। उसने बताया की परिवार में दुर्घटना हो गई है।
लड़की केवल आधे पैसों का ही इंतजाम कर सकी और लड़के को दे दिए। उसने बाद में भी लड़की से पैसे लिए। लेकिन धीरे-धीरे लड़का उस लड़की से दूरी बनाने लगा। इस पर घरवालों को शक हुआ और उन्होंने लड़के के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश की।
विज्ञापन
खोजबीन में पता चला की लड़का एक जालसाज है। उसने वेबसाइट पर अपना जो फोटो लगाया था वह भी नकली था। उसने किसी टीवी स्टार का फोटो इस्तेमाल किया था। उसकी डिग्री भी फर्जी थी।
सोशल नेटवर्किंग साइट पर उस शख्स के प्रोफाइल से पता चला की उसने करीब एक दर्जन लड़कियों के साथ इसी तरह धोखा किया है। दिल्ली की इस लड़की को अपनी ही तरह दो पीड़ित लड़कियां और मिली हैं।
क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने लड़के के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच चल रही है।