{"_id":"d6857e291d5952c0d21d135ead894460","slug":"former-itbp-soldier-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आईटीबीपी जवान को गोलियों से भूना, जंगल में पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पूर्व आईटीबीपी जवान को गोलियों से भूना, जंगल में पड़ा मिला शव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Jan 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी से बर्खास्त जवान की जंगल में गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात ये है कि मृतक रोडवेज बस लूट समेत कई मामलों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में आईटीबीपी के बर्खास्त सिपाही आदित्य उर्फ प्रिंस की गोलियों मारकर हत्या कर दी गई।
बासौली गांव के जंगल में उसका गोलियों से छलनी शव मिला। सूचना पर सीओ रमाला और बड़ौत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का दावा है कि गैंगवार में प्रिंस की हत्या हुई है।
विज्ञापन
छपरौली थाना क्षेत्र के गांव ककौर कलां निवासी प्रिंस(32) सोमवार की रात ककड़ीपुर गांव से दबिश के दौरान पुलिस के सामने ही छत से कूदकर फरार हो गया था। बुधवार सुबह रमाला थाना पुलिस को सूचना मिली कि बासौली गांव के जंगल में एक व्यक्ति का गोली लगा शव पड़ा है।
विज्ञापन
सीओ रमाला राजबीर सिंह, सीओ बड़ौत सीपी सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त आदित्य उर्फ प्रिंस के रूप में की।
सीओ ने बताया कि प्रिंस को छह गोलियां मारी गईं। वहीं बसौली गांव के लौमेश की ओर से अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सीओ के मुताबिक अभी तक की जांच से पता चला है कि प्रिंस की उसके साथियों ने ही हत्या की है। अब उसके साथियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उसके साथी रोहित ककौर, गौरव, अंकुर किरठल आदि जेल भी जा चुके है। पुलिस रिकार्ड में उसके खिलाफ दो बस, एक कार लूट, एक हत्या समेत सात मुकदमे दर्ज हैं।