फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   five year jail on taking underboob selfies in Thailand

सेल्फी के दीवानों के लिए बुरी खबर, होगी जेल

Fri, 20 Mar 2015 11:16 AM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:16 AM IST
five year jail on taking underboob selfies in Thailand

फेसबुक और वाट्सऐप के इस्तेमाल के साथ लोगों में सेल्फी का क्रेज भी लगातार बढ़ रहा है और इसके साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं। थाईलैंड की सरकार ने सेल्फी का दीवानी महिलाओं को खास चेतावनी जारी करके सकते में डाल दिया है।



सरकार ओर से चेतावनी जारी करते हुए महिलाओं को आगाह किया गया है कि वे ब्रेस्ट सेल्फी न क्लिक करें तो ही अच्छा होगा। अगर किसी महिला ने ऐसी सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो उसे पांच साल जेल की भी सजा हो सकती है।


एक रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण पूर्वी एशिया के देशों में हाफ ब्रेस्ट सेल्फी लेने का चलन लगातार बढ़ा है। महिलाएं ऐसी तस्वीरें क्लिक करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रही हैं, जिसके चलते साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने क्यों जारी की ये चेतावनी?

five year jail on taking underboob selfies in Thailand

डेली मेल के अनुसार, थाईलैंड में 2007 में बने साइबर कानून के तहत ऐसे किसी भी कंटेट पर बैन लगा दिया जाएगा जो आम जनता के बीच भड़काऊ हो या देश की सुरक्षा को लेकर उससे खतरा हो। साथ ही सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता या नग्नता फैलाने जैसी सामग्री को भी बैन किया जाएगा।

थाईलैंड सरकार के कल्चर मिनिस्टर ने कहा कि आरोपियों को पांच साल जेल की सजा सुनाई जाएगी। हालांकि उन्होंने यह जाहिर नहीं किया आरोपियों की पहचान कैसे होगी? क्योंकि जब भी लोग ऐसी सेल्फी क्लिक करते हैं, इनमें किसी का चेहरा नजर नहीं आता। इससे यह नहीं पता चल सकता तस्वीर किसकी है। साथ ही किसी एक की तस्वीर देखकर दूसरे लोगों को भी ऐसा करने की उत्सुकता होगी।

बता दें कि फिल्मों, गानों और टेलिविजन प्रोगाम के अलावा कई अन्य प्रदर्शनों की सेंसरशिप के चलते मंत्रालय लगातार आलोचना का शिकार हुआ है।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed