{"_id":"eaf8b6c2eb926a3560be5ed8c31dbbc5","slug":"five-people-including-husband-raped-her-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई समेत पांच लोगों से कराया पत्नी का रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
भाई समेत पांच लोगों से कराया पत्नी का रेप
अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 08 Oct 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के फतेहगंज थाना क्षेत्र से अगवा महिला को बंधक बनाकर छह दिन तक सामूहिक दुराचार किया गया। बाद में महिला को बेहोशी की हालत में सवायजपुर के निकट बिल्हौर-कटरा हाईवे किनारे फेंक दिया गया। पीड़िता ने पति और देवर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में महिला को अस्पताल भेजा। होश में आने पर उसने पुलिस को आपबीती सुनाई।
महिला थाना पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया। पीड़िता ने पति और देवर समेत पांच लोगों खिलाफ अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने की तहरीर दी है।
बरेली जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला (25) की शादी कुछ साल पहले फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र स्थित एक गांव में युवक के साथ हुई थी। करीब छह माह से दंपति के बीच विवाद चल रहा था। यह मामला कोर्ट में पहुंच गया। युवती ने बताया कि एक अक्तूबर को वह बरेली कचहरी में तारीख पर गई थी।
विज्ञापन
लौटते समय कार में सवार उसके पति, देवर समेत पांच लोगों ने उसे तमंचे की नोक पर गाड़ी में बैठाने के बाद आंखों पर पट्टी बांध दी। आरोप है कि उसे एक कमरे में रखकर सभी ने छह दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सोमवार तड़के आरोपी उसे बेहोशी की हालत में हाईवे पर सवायजपुर के पास फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भेजा।
महिला थाना एसओ नमिता सिंह ने पूछताछ के बाद महिला का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी संबंधित थाना पुलिस और महिला के भाई को दे दी गई है। स्लाइड की रिपोर्ट मिलने बाद कार्रवाई की जाएगी।