फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   FIR filed against a up school principal for raping the student

प्रधानाध्यापक ने छात्रा से दुष्कर्म कर कराया गर्भपात, FIR

Fri, 10 Jul 2015 07:58 AM IST
संवाददाता/फूलपुर/मेजवा (आजमगढ़)
संवाददाता/फूलपुर/मेजवा (आजमगढ़) Updated Fri, 10 Jul 2015 07:58 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against a up school principal for raping the student

आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा आठवीं की छात्रा से बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ बुधवार को कोतवाली में बलात्कार, गर्भपात और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप तैयार करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस ले छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए भेजकर आरोपी की तलाश में जुट गई है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा गांव से थोड़ी दूरी पर निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। उसी के गांव का मनीष यादव पुत्र लल्लन यादव विद्यालय का प्रधानाचार्य है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मनीष ने छात्रा को बहाने से बुलाकर और उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसने अश्लील क्लिप भी बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। कुछ दिन बाद छात्रा गर्भवती हो गई तो तीन जून को मनीष ने जिला मुख्यालय स्थित एक डाक्टर के यहां उसका गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर ने दी थी धमकी

FIR filed against a up school principal for raping the student

उसके कृत्यों से परेशान छात्रा जुलाई में विद्यालय खुलने के बाद भी स्कूल नहीं जा रही थी। इस पर प्रधानाध्यापक ने फोन कर धमकी दी कि स्कूल न आने पर वह वीडियो क्लिप को सार्वजनिक कर देगा।

प्रधानाध्यापक का बार-बार फोन आने पर मंगलवार को घरवालों ने कारण पूछा तो छात्रा फूट-फूटकर रोने लगी और अपनी पीड़ा घरवालों को बताई। बुधवार को छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी।

कोतवाल फूलपुर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर छात्रा को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed