{"_id":"fd95d126b75c9bd18f2136d597fdf4d1","slug":"father-killed-his-daughter-due-to-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात करते देखा तो बाप ने घोंट दिया गला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मोबाइल पर बात करते देखा तो बाप ने घोंट दिया गला
अमर उजाला, औरंगाबाद, बुलंदशहर
Updated Tue, 17 Sep 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आन के लिए एक पिता ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। औरंगाबाद की इस घटना में प्रेम प्रसंग के चलते पिता ने बेटी का गला घोंटा और शव खेत में जला दिया।
विज्ञापन
चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव बालका के किसान सत्यवीर की बेटी शालू कक्षा 12 की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक शालू का गांव के ही किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोर उसकी बिरादरी का है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले सत्यवीर ने शालू को मोबाइल पर बात करते देख लिया था। उसने बेटी की पिटाई भी की थी। घरवालों के रोकने पर भी शालू की किशोर से बातचीत जारी रही।
फिर शनिवार शाम पांच बजे शालू के पिता ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बात पिता ने शालू को बुरी तरह पीटा और दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने शालू का शव अपने खेत में ले जा कर जला दिया और गांव में खुदकुशी की बात फैला दी।
विज्ञापन
पिता पर शक होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी के खेत से राख से शव के अवशेष बरामद किए। पुलिस ने चौकीदार फइमुद्दीन की तहरीर पर सत्यवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टे को घर से बरामद कर लिया है।