फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father and son murdered in allahabad by unknown shooter

इलाहाबाद: 'सब्जी' की लड़ाई में बाप-बेटे की हत्या

Fri, 20 Mar 2015 02:12 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
father and son murdered in allahabad by unknown shooter

इलाहाबाद में नैनी इलाके के दक्षिणी लोकपुर में हरिश्चंद्र कुशवाहा और उनके दो बेटों को गोली मार दी गई। इनमें पिता और एक बेटे की मौत हो गई जबकि तीसरा बेटा गोली लगने से घायल है। दोहरे कत्ल से खलबली मच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल युवक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया। वारदात की जानकारी पाकर आईजी जोन, डीआईजी और एसएसपी समेत कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। शाम को पुलिस ने इस डबल मर्डर में पांच अज्ञात के खिलाफ केस लिखाया है। एफआईआर में तीन लोगों पर शक जताया गया है।
विज्ञापन


दक्षिणी लोकपुर गांव में रहने वाले हरिश्चंद्र कुशवाहा (56) खेती करते थे। परिवार में तीन पुत्र महेंद्र कुशवाहा (35), मनोज (32), आशीष (28), बेटी मंजू और पत्नी गायत्री है। इनमें महेंद्र और मनोज का ब्याह हो चुका है। बेटी की भी शादी हो चुकी है जबकि बेटा आशीष अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा दस बजे का वाकया है। मनोज अपने काम पर चला गया था। हरिश्चंद्र दो बेटों महेंद्र और आशीष के साथ घर से निकलकर खेत की ओर गया था तभी कई लोगों ने घेरकर उन पर फायरिंग कर दी।

गोलियों की आवाज से दहल गया इलाका

father and son murdered in allahabad by unknown shooter

हरिश्चंद्र के गले और उसके बड़े बेटे महेंद्र के सीने में गोली धंसी। छोटा बेटा आशीष भागा तो उसकी पीठ में गोली मार दी गई। गोलियों की आवाज सुनकर घर से हरिश्चंद्र की पत्नी गायत्री समेत मुहल्ले वाले उधर दौड़े तो गोलियां चलाकर कई हमलावरों को भागते देखा।

गली में खून से लथपथ पड़े हरिश्चंद्र, महेंद्र, आशीष को ट्राली पर लेकर पहले अरैल मोड़ स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर हरिश्चंद्र और उसके बडे़ बेटे महेंद्र की गोली लगने से मौत हो गई थी। घायल आशीष को एसआरएन अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। एक्सरे में उसकी पीठ में गोली धंसी नजर आई है।

दोहरे कत्ल और फायरिंग से इलाके में खलबली मच गई। हरिश्चंद्र का मंझला पुत्र मनोज भी पहले घर फिर अस्पताल पहुंच गया। तमाम रिश्तेदार आ गए। खबर पाकर आईजी जोन ब्रजभूषण, डीआईजी भगवान स्वरूप श्रीवास्तव, एसएसपी दीपक कुमार, एसपी सिटी राजेश यादव, कई सीओ, पुलिस-पीएसी के साथ पहुंच गए। घटना के विरोध में बवाल के डर से दमकल दस्ते को भी बुला लिया गया था। घटना के बारे में कोई साफ तौर पर नहीं बता पा रहा था।

बाग में आए थे आरोपी, मिले गोलियों के खोखे

father and son murdered in allahabad by unknown shooter

पुलिस को मौके पर प्वाइंट 32 बोर कारतूस के चार खोखे मिले। पत्नी गायत्री ने पुलिस अफसरों को बताया कि सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग आकर घर के निकट उनके बाग से सहजन तोड़ रहे थे। उनके पति हरिश्चंद्र ने मना किया तो वे धमकी देते चले गए। फिर सवा दस बजे वही लोग फिर सहजन तोड़ने लगे।

गायत्री के मुताबिक, उन्होंने देखा तो घर के भीतर जाकर पति हरिश्चंद्र को बताया। वह दो बेटों महेंद्र और आशीष के साथ सहजन तोड़ने से रोकने गए तो उन तीनों को गोली मार दी गई। हालांकि हरिश्चंद्र के छोटे भाई अमृतलाल ने पुलिस को दी तहरीर में जमीन के विवाद के चलते कत्ल की बात लिखी है।

उन्होंने हत्या में पांच-छह अज्ञात लोगों का हाथ बताते हुए डब्बू पांडे, शकील और नाजिम पर शक जताया क्योंकि ये लोग जमीन विवाद में पहले भी धमकी दे चुके थे। पुलिस ने दो लोगों को उठाया है। हालांकि अभी कातिल नहीं धरे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed