फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   farmer shot down by village headman in Pilibhit

गांव के प्रधान ने पड़ोसी के सीने पर उतार दीं 6 की 6 गोलियां

Thu, 18 Feb 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 18 Feb 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
farmer shot down by village headman in Pilibhit

यूपी के पीलीभीत के माधोटांडा के भैरोंकलां में ग्राम प्रधान ने जमीन संबंधी विवाद में अपने पड़ोसी किसान को उसके घर में घुसकर गोलियों से भून डाला। बुधवार शाम को यह घटना हुई, आरोपी प्रधान मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


दोनों के बीच खेत पर झगड़ा हुआ था और इसके बाद पड़ोसी पुलिस से शिकायत करने की बात कहकर अपने घर पहुंच गया, पीछे से प्रधान उसके यहां पहुंच गया और रिवाल्वर से छह गोलियां उस पर उतार दीं।
विज्ञापन


शाहगढ़ चौकी (थाना माधोटांडा) क्षेत्र के गांव भैरोंकलां के प्रधान गुरप्रीत सिंह गोपी का पड़ोसी किसान जागीर सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर गांव और थाने में पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को गुरप्रीत अपना ट्रैक्टर लेकर कुछ और लोगों के साथ जागीर सिंह के खेत में पहुंचकर कब्जा करने की नीयत से जुताई करने लगा। इस बीच पीलीभीत से ट्रेन से वापस पहुंचे जागीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया, जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई।

पुलिस में शिकायत की बात कही तो जान से मार दिया

farmer shot down by village headman in Pilibhit

जागीर सिंह पुलिस को सूचना देने की बात कहकर खेत में ही बने अपने घर में चला गया। वह घर के आंगन में पहुंचा ही था कि पीछे से आए गुरप्रीत ने ललकारते हुए उस पर लाइसेंसी रिवाल्वर से छह गोलियां उतार दीं। दो गोलियां सिर और बाकी शरीर के अन्य हिस्सों में लगने से जागीर की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल की ओर भागे और पुलिस को सूचना दी। इस पर सीओ पूरनपुर राजेश्वर सिंह, एसओ विवेक त्रिवेदी, चौकी इंचार्ज राजेश्वर यादव फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, सभी को गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed