फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Farmer kills self in MP, wife ingests poison

बर्बाद फसल देख किसान ने लगाई फांसी, पत्नी ने खाया जहर

Fri, 23 Oct 2015 07:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Oct 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
Farmer kills self in MP, wife ingests poison

मध्यप्रदेश के सतना में एक किसान और उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। बराबर बारिश न होने से किसान की फसल बर्बाद हो गई जिसके सदमें में किसान ने घर आकर फांसी लगा ली।

विज्ञापन


किसान की पत्नी में देखा कि उसका पति फांसी पर लटका है तो उसने भी जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने वाले किसान का नाम जय नारायण नाम है जो 34 साल का था।
विज्ञापन


जय नारायण के आत्महत्या करने के आद अब राज्य में पिछले एक महीने में आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या आठ हो गई है।

छह एकड़ में बोया था सोया, नहीं लौटा बीज

Farmer kills self in MP, wife ingests poison

किसान जय नारायण ने छह एकड़ में सोया की बुआई की ‌थी लेकिन जब उसने फसल की कटाई की तो बीज भी वापस नहीं मिला जिससे वह परेशान हो उठा।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पु‌लिस को प्राथमिक जांच में किसान के आत्महत्या का कारण फसल बर्बाद होना बताया गया है कि जबकि अभी पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

किसान ने कुछ लोन भी ले रखा था जिससे वह फसल बर्बाद होने से काफी चिंतित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed