बर्बाद फसल देख किसान ने लगाई फांसी, पत्नी ने खाया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सतना में एक किसान और उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। बराबर बारिश न होने से किसान की फसल बर्बाद हो गई जिसके सदमें में किसान ने घर आकर फांसी लगा ली।
किसान की पत्नी में देखा कि उसका पति फांसी पर लटका है तो उसने भी जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने वाले किसान का नाम जय नारायण नाम है जो 34 साल का था।
जय नारायण के आत्महत्या करने के आद अब राज्य में पिछले एक महीने में आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या आठ हो गई है।
छह एकड़ में बोया था सोया, नहीं लौटा बीज
किसान जय नारायण ने छह एकड़ में सोया की बुआई की थी लेकिन जब उसने फसल की कटाई की तो बीज भी वापस नहीं मिला जिससे वह परेशान हो उठा।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस को प्राथमिक जांच में किसान के आत्महत्या का कारण फसल बर्बाद होना बताया गया है कि जबकि अभी पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
किसान ने कुछ लोन भी ले रखा था जिससे वह फसल बर्बाद होने से काफी चिंतित था।