फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Family Commits Suicide

...और खत्म हो गया एक परिवार

Sat, 29 Mar 2014 02:05 PM IST
Updated Sat, 29 Mar 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
Family Commits Suicide

यूपी के रामपुर में एक हृदय विदारक घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। शराब की लत ने एक और परिवार को तहस-नहस कर दिया है।

विज्ञापन


बिलासपुर के नवाबगंज गांव में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी और दो साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी पर झूल गया।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नवाबगंज में हुई हृदय विदारक घटना

Family Commits Suicide

उत्तराखंड की सीमा से सटे नवाबगंज निवासी विपिन सागर (26), पत्नी संतरेस (24) और दो वर्षीय बेटे सिद्धार्थ के साथ अपने ननिहाल में रहता था।

वह गांव में ही मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह विपिन का मकान बंद था। शाम करीब चार बजे विपिन के घर में कोई आहट न देखकर पड़ोस की महिला हरप्यारी ने उसके घर पर आवाज लगाई।

किसी तरह की आवाज न आने पर हरप्यारी ने एक लड़की को दूसरी कालोनी में रहने वाले विपिन के नाना के घर भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती भी थी पत्नी संतरेस

Family Commits Suicide

सूचना पर विपिन के नाना रामकुंवर आसपास के लोगों के  साथ विपिन के घर पहुंचे। उन्होंने कमरा खुलवाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने किसी तरह एक कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देख लोगों के होश उड़ गए।

विपिन फांसी पर झूल रहा था। दूसरे कमरे में विपिन की पत्नी संतरेस और सिद्धार्थ की लाश चारपाई पर पड़ी थी। एक घर में तीन शव मिलने से वहां कोहराम मच गया।

इस हृदय विदारक घटना की खबर पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गए। कोतवाल भूपेंद्र सिंह वर्मा भी पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर लिया।

विज्ञापन

शराब को लेकर होता था झगड़ा

Family Commits Suicide

पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल के मुताबिक बचपन से ही विपिन अपने नाना-नानी के पास रहता था। नाना ने ही उसकी शादी की।

विपिन बहुत नशा करता था, इस बात को लेकर पत्नी से उसका अकसर झगड़ा होता रहा है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि गृह कलह में गुरुवार की रात विपिन ने पत्नी व पुत्र की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली होगी। विपिन की पत्नी संतरेस गर्भवती भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed