फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   fake income tax officers looted a house in gohana.

फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों ने उड़ाया लाखों का माल

Fri, 22 Aug 2014 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना Updated Fri, 22 Aug 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
fake income tax officers looted a house in gohana.

फिल्मी अंदाज में फर्जी इन्कम टैक्स अधिकारी बन लाखों की लूट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोहाना के पुरानी सब्जी मंडी रोड के पास ओमप्रकाश जैन के घर पर गुरुवार को फिल्मी अंदाज में फर्जी इन्कम टैक्स अधिकारी बनकर आए चार-पांच लोग ठग कर चले गए।

विज्ञापन


पहले फर्जी इन्कम टैक्स अधिकारियों ने घर की पूरी तलाशी ली और उसके बाद स्टोर के ताले को तोड़कर उसमें रखे लोहे के संदूक से पैसे और जेवरात से भरा बॉक्स उठाया और उसका ताला तोड़ने की बात कहकर बाहर आ गए और बाक्स को अपने साथ लेकर नौकर को कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे शहर के बीच में छोड़कर बॉक्स लेकर चले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का मुआयना किया और पीड़ित के बयान दर्ज किए।

वार्ड संख्या-11 निवासी ओमप्रकाश जैन के घर गुरुवार दोपहर लगभग सवा दो बजे चार-पांच अज्ञात युवक पहुंचे। ओमप्रकाश नीचे के कमरे में थे। उन लोगों ने उनसे कहा कि वे इन्कम टैक्स अधिकारी हैं और उनके घर की तलाशी लेनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमप्रकाश जैन की अनुमति के बाद फर्जी इन्कम टैक्स अधिकारियों ने पूरे घर को खंगालना शुरू कर दिया। जब कहीं कुछ नहीं मिला तो इन लोगों ने स्टोर के ताले को लोहे के रूंबे से तोड़ा और स्टोर के अंदर संदूक में रखे लोहे के बॉक्स को निकाला।

जैन ने बताया कि उस बॉक्स में ताला लगा था और उसी में नकदी व जेवरात रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि नकली अधिकारियों ने उसका ताले खोलने की बात कही और ताला नहीं खोलने पर सिल लगाने का नाम लेकर उस बाक्स को नीचे लाए और नौकर दौलत राम को साथ लिया तथा गाड़ी में बैठाया।

महावीर चौक पर नौकर को उतारकर फर्जी इन्कम टैक्स अधिकारी रफूचक्कर हो गए।

ओमप्रकाश बैठे रहे और वह पूरे घर की तलाशी लेते रहे

fake income tax officers looted a house in gohana.

वृद्ध होने के कारण ओमप्रकश जैन फर्जी इन्कम टैक्स अधिकारियों के साथ घर खंगालने के दौरान उनके साथ घूम नहीं पाए। उनकी धर्मपत्नी, बेटा एडवोकेट पकंज जैन शहर से बाहर किसी काम गए थे और पंकज की पत्नी अपने कमरे में सो रही थी।

10 से 15 मिनट में ही सब कुछ कर चले गए। ओमप्रकाश का कहना है कि लगभग लाखों रुपये की नकदी और जेवरात थे बाकी घर के सदस्यों से पूछने के बाद सही राशि का पता चल पाएगा।

जिस गाड़ी में फर्जी इन्कम टैक्स अधिकारी आए थे उसे उन्होंने ड्रेन संख्या-8 के समीप खड़ा किया था। कार छोटी बताई जा रही हैं और कहा जा रहा है कि उस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।

फर्जी अधिकारी वहां से पैदल घर तक आए और बॉक्स और नौकर को साथ ले जाकर फरार हो गए। बाद में नौकर दौलत राम को महावीर चौक पर उतारकर चले गए।

सूचना पर थाना शहरी प्रभारी सितेंद्र कुमार और समता चौकी प्रभारी सुरेश शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे घर का मुआयाना किया। समता चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पैसे और जेवरात कितनी राशि के है अभी घर के बाकी सदस्य आने के बाद पता चल पाएगा। शहरी थाना पुलिस शहर के दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed