फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   facebook friends for 15 days man murders woman at first meeting

फेसबुक फ्रेंड का पहली डेट पर किया कत्ल?

Tue, 05 Aug 2014 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कोलकात्ता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कोलकात्ता Updated Tue, 05 Aug 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
facebook friends for 15 days man murders woman at first meeting

फेसबुक पर अनजान से दोस्ती एक महिला के लिए मौत बनकर आई। घटना में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की है।

विज्ञापन


जिले  42 साल की गृहिणी सोमा घोष नंदन सेन नाम के फेसबुक अकाउंट होल्डर से दोस्ती करती है। 15 दिन चैटिंग होती है। दोनों में मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान होता है। सोमा नंदन से मिलने का फैसला करती है और अचानक सोमा की मौत सुर्खी बन जाती है।

जिले के केष्टोपुर में सोमा घोष (42) की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के फेसबुक फ्रेंड अभिषेक मजूमदार उर्फ नंदन सेन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक सोमा की हत्या के आरोपी नंदन सेन का असली नाम अभिषेक मजूमदार है और सोमा ने ही उसे मिलने अपने घर बुलाया था। सोमा की 17 वर्षीय बेटी जब स्कूल से लौटी तो मां की लाश देख पिता और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

कई पुरुषों के साथ सोमा का फेसबुक पर थी मित्रता

facebook friends for 15 days man murders woman at first meeting

पुलिस ने मृतका के फेसबुक प्रोफाइल की जांच के बाद नंदन को बीरभूम के बोलपुर इलाके से मंगलवार रात को गिरफ्तार किया। सोमा के मोबाइल फोन की काल लिस्ट की जांच के बाद पुलिस को नंदन और सोमा की घनिष्ठता के बारे में जानकारी मिली।

इस संबंध में विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के एडीसी संतोष निबंलकर ने बताया कि नंदन सेन का वास्तविक नाम अभिषेक मजूमदार है। उसने फेसबुक पर नंदन सेन के नाम से फरजी अकाउंट खोला था।

उन्होंने बताया कि बिल्डिंग सामग्री के कारोबार से जुड़े सोमा के पति सुजीत घोष से पूछताछ के बाद पुलिस को सोमा की सहेली पूरबी साहा के बारे में जानकारी मिली। उससे पूछताछ के बाद पुलिस को सोमा के फेसबुक पर युवकों के साथ संपर्क होने के बारे में पता चला। फेसबुक को खंगालने के बाद पुलिस को नंदन और सोमा की घनिष्ठता की बात सामने आयी।

सुरक्षा गार्ड की आंख में धूल झोंककर घुसा फ्लैट में

facebook friends for 15 days man murders woman at first meeting

पुलिस ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से ही कुछ महीने पहले सोमा और नंदन के बीच परिचय हुआ था। नेट पर चैट करने के साथ दोनों के बीच फोन पर भी नियमित बात होती थी। एडीसी श्री निबंलकर ने बताया कि सोमा ने ही नंदन को अपना फोन नंबर दिया था।

सोमवार दोपहर भी नंदन के साथ सोमा घोष की बातचीत हुई थी। प्राथमिक जांच के बाद एडीसी श्री निबंलकर ने बताया कि नंदन रुपये की मांग कर सोमा को ब्लैकमेल कर रहा था। सोमा ने इसका विरोध किया था।

इसको लेकर ही तर्क-वितर्क के बाद सोमा की उसने हत्या की है। पुलिस ने बताया कि सोमा की हत्या की साजिश अभिषेक ने रची थी। कोलकाता में जाकर उसने सुरक्षा गार्ड की आंख में धूल झोंककर सोमा के फ्लैट में घुस उसकी श्वास अवरोध कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

हत्या में लोगों के शामिल होने की आशंका

facebook friends for 15 days man murders woman at first meeting

बीरभूम जिला पुलिस एसपी आलोक बाजोरिया ने बताया कि कोलकाता से आयी पुलिस की टीम अभिषेक मजुमदार उर्फ नंदन सेन को गृहवधू हत्या मामले में गिरफ्तार कर ले गयी है। पुलिस ने हत्याकांड में नंदन के अतिरिक्त कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका जतायी है।

सूत्र के मुताबिक, सोमा का कई पुरुषों के साथ फेसबुक पर घनिष्ठता थी। घनिष्ठता का फायदा उठा कर सोमा कथित तौर पर उन पुरुषों को विभिन्न प्रकार से आर्थिक तौर पर ब्लैकमेल करती थी।

बताया जा रहा है कि सोमा नंदन को भी ब्लैकमेल कर रही थी। इससे छुटकारा पाने के लिए ही नंदन ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी नंदन को बुधवार को विधाननगर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed