फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   elder sister shot herself by father rivolver

मां ने लिया छोटी का पक्ष, बड़ी बहन ने मारी गोली

Sat, 26 Sep 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिकोहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,शिकोहाबाद Updated Sat, 26 Sep 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
elder sister shot herself by father rivolver

उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद के मोहल्ला शंभूनगर में शुक्रवार सुबह एक युवती ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। युवती और उसकी छोटी बहन के बीच आपस में कहासुनी हो हो गई थी, इसमें मां ने छोटी बहन का पक्ष लिया।

विज्ञापन


इसी मामूली सी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। आधा घंटा बाद इसी मोहल्ले में एक अन्य युवती ने भी फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया, उसे गंभीर हालत में ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


युवती अनामिका गुप्ता (28) एके महाविद्यालय में बीएड विभाग के प्रोफेसर डाक्टर प्रदीप कुमार की पुत्री थी और वह नेट की तैयारी कर रही थी।

चिकित्सकों ने बताया मृत

elder sister shot herself by father rivolver

शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे उसकी अपनी छोटी बहन दीपशिखा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मां के छोटी बहन का पक्ष लेने से नाराज अनामिका ने बेडरूम में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और अलमारी में रखी पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर को अपनी कनपटी पर सटाकर गोली चला दी।

गोली चलते ही मां व बहन ने दरवाजा खेलने का प्रयास किया, असफल होने पर दीपशिखा ने बाहर जाकर शोर मचाया आसपास के लोगों ने हथौड़े से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

खून से लथपथ अनामिका को राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय, सीओ श्यामकांत अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed