{"_id":"112382e44f916168c4dc9a57797fa3d2","slug":"drunk-chennai-cop-threatens-child-kills-puppy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी ने बच्ची को दी धमकी, पिल्ले को मार डाला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पुलिसकर्मी ने बच्ची को दी धमकी, पिल्ले को मार डाला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Nov 2013 02:44 PM IST
विज्ञापन
छह साल की एक बच्ची अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी, तभी एक शराबी
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने उसे उठाया और धमकी दी कि वह उसे कुएं में फेंक देगा।
शिवशक्ति अपनी मां के पास चली गई। लेकिन पुलिसकर्मी नहीं रुका। उसने एक पिल्ला उठाया, उसे हवा में उछालने लगा और कई बार जमीन में उठाकर पटक दिया। उसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया।
सेंट थॉमस माउंट के मुथुमरियमन स्ट्रीट के गुस्साए निवासियों ने ब्लू क्रॉस को फोन किया। वह पिल्ले को पोस्टमार्टम के लिए मद्रास वेटेरनरी कॉलेज ले गए।
शिवशक्ति की मां पी प्रवीना ने बताया कि सुकुमारन नाम के उस पुलिसकर्मी ने पहले तो मेरी बेटी की बांह मरोडी़ और कहा कि वह उसे गांव के कुएं में फेंक देगा। मैं वहां पहुंच कर चीखी और अपनी बच्ची को उससे छुड़ाया। उसने उस कुत्ते के बच्चे को मारा और कुएं में फेंक दिया। प्रवीना ने बताया कि वह शराबी है और हर शाम वहां आकर हंगामा करता है।
पिल्ले के मालिक वी. कालरा को अब तक समझ नहीं आ रहा है कि उसने ऐसा क्यों किया। कालरा ने बताया कि वह मुश्किल से 9 महीने का होगा, जो सभी के साथ घुल मिल जाता था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुकुमारन ने उसे अपने पैरों से खींचकर जमीन पर पटक दिया। उसके बाद उसे कुएं में फेंका और चला गया। मैं अब तक नहीं समझ पा रहा हूं कि उसने ऐसा क्यों किया?
सतीश कुमार नाम के एक निवासी ने बताया कि वह उसे ऐसे पटक रहा था जैसे कोई निर्जीव चीज हो। हमारे कई बार मना करने के बाद भी सुकुमारन उसे पटकता रहा। कुमार ने बताया कि जब हमने उसे रोकने की कोशिश की, उसने हम लोगों को धमकी दी।