फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   doctor raped minor in meerut

डॉक्टर ने नाबालिग से किया रेप, फिर ट्रेन के आगे कूदा

Fri, 20 Sep 2013 12:53 PM IST
अमर उजाला, मेरठ
अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 20 Sep 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
doctor raped minor in meerut

मेरठ में एक डॉक्टर ने बृहस्पतिवार को अपने पड़ोसी के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी से रेप किया। फिर मामला पुलिस तक जाने के डर से उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

विज्ञापन


इस पर डॉक्टर के परिजनों ने पीड़िता के घरवालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।

टीपीनगर नई बस्ती के चौहान पुरी में डॉक्टर चंद्रपाल सिंह अपने मकान में ही क्लीनिक चलाता है। आरोप है कि डॉक्टर ने बृहस्पतिवार दस बजे पड़ोसी की नाबालिग बेटी से घर में घुसकर दुष्कर्म किया। बच्ची का पिता अहमदाबाद और मां मलियाना पुल के पास एक डॉक्टर के यहां क्लीनिक पर गई थी।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे बच्ची ने अपनी मां को डॉक्टर की हैवानियत के बारे में बताया। मां-बेटी ने मोहल्ले में शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लग गई।

बच्ची ने डॉक्टर के घर जाकर उसकी पत्नी पिंकी से भी शिकायत की। डॉक्टर की हैवानियत का पता लगने पर स्थानीय लोगों की पंचायत बैठी, जिसमें डॉक्टर को पुलिस के हवाले करने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ बजे मां-बेटी ने टीपीनगर थाने में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। समाज में बदनामी और थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने का पता लगने पर डॉक्टर चंद्रपाल ने शिवपुरम रेलवे फाटक के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।


शाम पांच बजे डॉक्टर की मौत की जानकारी होने पर उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बच्ची के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।

बच्ची के परिजन घर पर ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां चले गए। इंस्पेक्टर टीपीनगर मेहर सिंह ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। डॉक्टर के परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed