फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   doctor killed female friend.

डॉक्टर ने महिला दोस्त को गोली मारी, मौत

Mon, 22 Sep 2014 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 22 Sep 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
doctor killed female friend.

मऊ में महिला दोस्त का किसी और से संबंध होने के शक पर डॉक्टर ने रविवार की सुबह उसे गोली मारकर उसका काम तमाम कर दिया। घटना के बाद डॉक्टर दिनेश सिंह बंदूक लेकर शहर कोतवाली पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि मृतका की बहन ने डॉक्टर के खिलाफ पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वाकया शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक कांप्लेक्स अली बिल्डिंग का है।
विज्ञापन


अली बिल्डिंग में डा. दिनेश सिंह का क्लीनिक है। क्लीनिक के बगल में संगीता सिंह नाम की महिला अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थी। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि लगभग 11 बजे संगीता अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंची। उसने संगीता से दुकान लेट खोलने का कारण पूछा। उसने कहा कि आप यह पूछने वाले कौन होते हैं? इस पर वह आपा खो बैठा और उसने संगीता पर गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'दस साल से थे महिला के डॉक्टर से संबंध'

doctor killed female friend.

संगीता जान बचाने के लिए बगल के दूसरे ब्यूटी पार्लर में भागी। वह भी पीछा करते हुए दुकान में घुस गया और उस पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

आसपास की दुकानें बंद थीं, लेकिन गोलियां चलने की आवाज सुनकर बाहर मौजूद लोग कांप्लेक्स में आ गए। संगीता की लाश जमीन पर पड़ी थी। घटना के बाद डॉक्टर अपनी बंदूक के साथ सीधे कोतवाली पहुंचा।

घटना की सूचना पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक तेज स्वरूप सिंह, सीओ अशोक यादव, कोतवाल सुरेश सिंह मयफोर्स पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक तेजस्वरूप सिंह ने बताया कि डॉक्टर से संगीता सिंह के पिछले दस साल से संबंध था।

संगीता का किसी तीसरे से संबंध की चर्चा से क्षुब्ध होकर डॉक्टर ने उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है। संगीता की बहन गाजीपुर निवासिनी चंदन सिंह ने डा. दिनेश सिंह के विरुद्ध पैसे के लेन देने को लेकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed